कटनी नगर पालिक निगम महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा शहर के वार्ड क्रमांक 45 रविंद्रनाथ टैगोर का दौरा कर वहां पर पेयजल एव प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि वार्ड में उपलब्ध बोरिंग में समर्सिबल डालकर वार्ड वासियों की पेयजल समस्या का अभिलंब निदान करने के साथ ही विद्युत पोलों में स्ट्रीट लाइट लगाकर प्रकाश के पुख्ता इंतजाम समय पर किए जाएं। महापौर श्रीमती सूरी ने आम जनता से संवाद करते हुए कहा कि अधिकारियों की लचर कार्यप्रणाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता के साथ पूरी इमानदारी और तन्मयता के साथ कार्य करना पड़ेगा। इस दौरान एमआईसी सदस्य श्रीमती बीना बैनर्जी पार्षद श्रीमती सीमा श्रीवास्तव विनोद लाला यादव सहायक यंत्री जेपी बघेल सहित स्थानीय जनों की उपस्थिति रही।


