रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। 6 जून 2017 को मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किसानों की जायज मांगों को लेकर किसान हित में संघर्ष कर रहे किसानों पर निर्ममता पूर्वक गोलीकांड किया गया था। आज कांग्रेस जनों द्वारा किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव महमूद फैमिली के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा नेता प्रतिपक्ष अनोखी लाल राजोरिया के कार्यालय में कांग्रेस जनों द्वारा श्रद्धांजलि सभा की गई । जिसमें भाजपा सरकार द्वारा लगातार किसान हितों की अनदेखी एवं उनके साथ हो रहे भेदभाव पर खेद जाहिर किया गया। एक तरफ किसानों की आय दुगनी करने की बात कहने वाली भाजपा के राज में किसानों को बिजली ,खाद, यूरिया , गल्ले की की तुलाई आदि की समस्याओं को लेकर हर वर्ष सामना करना पड़ता है । पूरे देश में किसान दयनीय हालत में है। आज देश में जय जवान जय किसान का नारा देने वाली सरकार किसानों के लिए कुछ भी नहीं कर रही है। जनता को इस बात को समझना चाहिए कांग्रेस जनों ने कहा अब समय आ गया है इस किसान विरोधी सरकार को प्रदेश और देश से विदा करने का समय आ गया है । यही इन शहीद किसानों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी । कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष अनोखी लाल राजोरिया ,पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश शर्मा, जिला कांग्रेस के महामंत्री राजेश सिंह राठौर बबलू, पूर्व महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सीमा श्रीवास, पूर्व पार्षद अरुण प्रधान, राजेंद्र दोहरे, मोहम्मद आमिर, बब्लेश पटेल, लखनलाल रघुवंशी , प्रताप सिंह ठाकुर, छगन ठेकेदार, दिलीप ठेकेदार ,हरि शंकर , डॉक्टर मालवीय आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।


