सिवनी। आज मंगलवार सुबह लखनवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव संगई निवासी जिला पंचायत उपाध्यक्ष लल्लू बघेल के छोटे भाई राकेश बघेल पिता राजेंद्र बघेल (51) की करंट लगने से मंगलवार को सुबह मौत हो गई। करंट लगने से अचानक हुई इस मौत पर जहां परिजन गहरे सदमे में है वही गांव मातम का माहौल है राकेश बघेल मिलनसार स्वभाव के हसमुख व्यक्ति थे मगर कैसे यह हादसे के शिकार हो गए पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राकेश बघेल मंगलवार को सुबह अपने खेत पर कृषि कार्य में जुटे हुए थे। तभी खेत में मवेशी के घुस जाने से वह मवेशी को बाहर निकालने के लिए लग गए वहीं बिजली का तार फेंसिंग के ऊपर गिर गया और वे फेंसिंग उठाकर मवेशियों को निकालने के प्रयास में लगगए जिसके चलते वह करंट के शिकार हुए और उन्हें जोरदार करंट लगा। करंट की चपेट में आने से राकेश गंभीर रूप से झुलस गए। जहां उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया गांव में और कांग्रेस परिवार में शोक का माहौल है


