कटनी ( 04 जून )- कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा शासन की किसान हितैषी योजना मुख्यमंत्री कृषक ऋण माफी योजना की सतत् समीक्षा की वजह से योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के मामले में कटनी जिला प्रदेश के टॉप 5 जिलों में शामिल है।
48 को कारण बताओ नोटिस
योजना प्रारंभ से ही कलेक्टर श्री प्रसाद सहकारिता विभाग की निरंतर समीक्षा कर मैदानी अमले को इस कार्य में कोताही नहीं बरतने के निर्देश देते रहे हैं। योजना के अमल में रूचि नहीं लेने और लापरवाही बरतने वाले 48 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कलेक्टर के निर्देश पर कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया। श्री प्रसाद के सतत् समीक्षा की वजह से कटनी जिला इस योजना के क्रियान्वयन में प्रदेश के 5 अग्रणी जिलों में शामिल है।
91 फ़ीसदी उपलब्धि
मुख्यमंत्री कृषक ऋण माफी योजना का कटनी में बेहतर क्रियान्वयन हुआ है। जिले की वर्तमान में उपलब्धिया 91 फ़ीसदी है। जिले में 11 हजार 893 पात्र किसानों के लाभ के विरुद्ध शनिवार तक 10हजार 827किसानों द्वारा फार्म भराये जा चुके है। सहायक आयुक्त सहकारिता राजयशवर्धन कुरील ने बताया कि शासन द्वारा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के डिफॉल्टर कृषकों पर बकाया 2 लाख रुपए राशि के ही कालातीत फसल ऋण पर ब्याज माफी योजना का लाभ मिलेगा।


