कटनी (4 जून ) – कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री जनसेवा मित्रों के द्वारा बड़वारा ब्लॉक के अमाड़ी,भदौरा, नन्हवारा कला, पठरा में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना उत्सव कार्यक्रम में दीवार लेखन,लाडली बहना उत्सव चौपाल,एवं मेंहदी प्रतियोगिता कर जागरूकता अभियान के माध्यम से व्यापक प्रचार- प्रसार किया जा रहा है। इस दौरान जनसेवा मित्रो ने महिलाओं से संवाद करते हुए जानकारी दी की आपके खाते में 10 जून से प्रथम किश्त 1000 रूपये आपके बैंक खाते में आयेंगे। इस कार्यक्रम में पंचायत के सचिव,सहायक सचिव,ग्राम की स्व सहायता समूह की महिलाएं सुलेखा श्रीवास,बेटी बाई,छोटी बाई ग्राम की अन्य महिलाओं की सहभागिता रही।साथ ही कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र प्रियंका रजक, विकास यादव,आनंद गुप्ता,शिवम बुनकर,सुमित कोरी,चंदन गुप्ता,शिवम कलार, यूनेश सोनी,आकाश मौर्य,संदीप रैदास आनंद बर्मन,अन्य सभी की सहभागिता से कार्यक्रम संपन्न हुआ ।


