रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत जनपद सोहागपुर की ग्राम पंचायत सेमरीहरचंद में पात्र महिलाओं को स्वीकृति पत्रों का वितरण कार्यक्रम विधायक श्री विजयपाल सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। इस अवसर एसडीएम श्री अखिल राठौर सहित अनेक जनप्रतिनिधि साथ ही हितग्राही महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं शहर के नागरिक शामिल रहे।
इस मौके पर विधायक श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण योजना लाड़ली बहना योजना शुरू की है। जिसके माध्यम से पूरे मध्यप्रदेश में 10 जून को एक करोड़ 25 लाख महिलाएं लाभान्वित होगी। हितग्राही महिलाओं के खाते में 10 जून से प्रतिमाह 1000 रूपये की राशि खाते में डालने का सिलसिला शुरू होगा। कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री सिंह द्वारा महिलाओं को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।


