रिपोर्टर शैलेश पाठक
कटनी। मप्र में विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस फ़्रंट फुट पर है, आगामी 12 जून को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी चुनावी बिगुल फूंकने व कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करने मप्र के जबलपुर पहुंच रही है। वह गोल बाज़ार मैदान में सभा को भी संबोधित करेंगी। उनके आगमन को लेकर युवा कांग्रेस ने युद्ध स्तर पर तैयारियाँ प्रारंभ कर दी है। इसी क्रम में गत दिवस कटनी में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया का कटनी आगमन हुआ, अंशु मिश्रा द्वारा आयोजित ज़िला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने समस्त पदाधिकारियों को बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में शामिल होने के निर्देश दिये।
भूरिया ने कटनी ज़िले में चल रहे यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो की भी समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने समस्त विधानसभा अध्यक्षों से संवाद कर जानकारी लेकर उचित निर्देश दिये।
कार्यक्रम का संचालन अंशु मिश्रा द्वारा किया गया, उनके द्वारा कमलनाथ द्वारा लाँच की गई नारी सम्मान योजना के फ़ार्म भरवाने को लेकर युवा कांग्रेस द्वारा निभाई जा रही सक्रिय भूमिका की जानकारी भी प्रदेश अध्यक्ष को दी। उन्होंने कहा कमलनाथ का वचन 1500 प्रत्येक महिला को, एवं 500 में गैस सिलेंडर दिया जाएगा, इस लाभकारी योजना से जुड़ने महिलाओं में ज़बरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। साथ ही ज़िला युवा कांग्रेस अध्यक्ष दिव्यांशु अंशु मिश्रा की अनुशंसा पर विक्रांत भूरिया द्वारा कटनी युवा कांग्रेस कि ज़िला कमेटी की घोषणा की गई जिसमे उपाध्यक्ष पद पर मोहोम्मद इसराइल, आदित्य कटारे, रवि जयसवाल, ब्रजेश यादव, संध्या गोस्वामी को नियुक्त किया गया साथ ही ज़िला महासचिव पद पर संदीप हाड़ा, अभिषेक तिवारी, दानिश अहमद, सागर वर्मा, आशीष दुबे, अंशुल सिंह, नदीम अहमद, विपिन तिवारी, राजीव पेटल की नियुक्ति हुई, एवं ज़िला सचिव पद पर चंदन कुशवाह, तरुण ठाकुर, अजीत द्विवेदी, पंकज सोनी, शान्तनु पटेल, महेंद्र सिंह, विवेक श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया।प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित भाषण प्रतियोगिता “यंग इंडिया के बोल” प्रतियोगिता में समूचे प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त कर कटनी का गौरव बढ़ाने वाली सौम्या राधेलिया को भी सम्मानित किया गया।


