महिला आटो चालक अनीता चौधरी खास बातचीत
उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड झांसी के नगर पालिका के वार्ड नंबर दो की एक बहुत बड़ी और हकीकत आप सभी को को एमपी न्यूज कास्ट वेब चैनल के माध्यम से दिखाने जा रहे हैं।जिसे देखकर आप लोगों को भी बड़ा आश्चर्य होगा।
आप लोगों को बताते चलें कि उत्तर प्रदेश सरकार को महिलाओं और सनातन धर्म को लेकर विषेश चिंता रहती है। लेकिन कहां से चूक हो रही है। यह हम भी नहीं समझ पा रहे हैं कि झांसी नगर पालिका वार्ड दो के तालपुरा में एक ऐसा गरीब परिवार रहता है। जो छः लोगों का परिवार दस बाई दस की जमीन पर रहने पर मजबूर हैं। जिनके कमाई का कोई साधन नहीं।जो हमेशा बिमारी के चलते कुछ नहीं कर पा रहे हैं।जी हां वह है अनीता चौधरी का परिवार जिनके पति द्वारिका प्रसाद चौधरी है इसके दो लड़के और एक लड़की है। और एक बेटे की शादी भी हो गई। जिसमें सबसे बड़ी और हकीकत यह है कि अनीता चौधरी ने झांसी का नाम एक बार फिर सुर्खियों में ला खड़ा किया कि एक महिला होने के वावजूद एक लोन पर थ्री व्हीलर आटो
लिया और जिसे अनीता चौधरी खुद चलाकर लोन की किस्त भी भरती है। और अपने परिवार का पालन पोषण भी करती हैं। अब आने को तो बहुत से न्यूज चैनल और अखबारों में खबर छपी लेकिन इस तंगी से जूझ रही महिला को कहीं जमीन या फिर किसी प्रकार की सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया। यह देखकर परिवार के लोग भी ताने बाने देते रहते हैं। और आटो चालक भी परेशान करते हैं। क्या यही है सबका साथ सबका विस्वास और मन की बात।
आईए आप लोगों को एमपी न्यूज कास्ट उत्तर प्रदेश ब्यूरो संजय पटेल और अनीता चौधरी आटो महिला चालक की खास बातचीत के माध्यम से मेयर पार्षद और सरकार तक इस गरीब परिवार का दर्द की जानकारी देते हैं। और उम्मीद भी करते हैं कि खबर देखकर जरुर नगर पालिका की टीम इस गरीब परिवार से मुलाकात कर कुछ इस गरीब परिवार के बारे में सोचेंगे।
और हमेशा की तरह एमपी न्यूज कास्ट ऐसे जज्बाजो और हकीकत से रूबरू कराते रहे हैं और हकीकत दिखाने का प्रयास किया है और करते रहेंगे।
एमपी न्यूज कास्ट से उत्तर प्रदेश ब्यूरो संजय पटेल की खास कवरेज फतेहपुर।


