• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, March 10, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने सोहागपुर में ग्रामीणों की समस्याओं का किया निराकरण, सीमांकन में लापरवाही पर पटवारी के विरुद्ध कार्यवाही करने के दिए निर्देश

by Manish Gautam Chiefeditor
May 31, 2023
in नर्मदापुरम
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

स्वामित्व योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए : कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सभी पात्र किसानों का ई केवाईसी शीघ्र पूर्ण कराएं

नर्मदापुरम। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बुधवार को तहसील सोहागपुर के ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर यहां विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। साथ ही ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनी और मौके पर ही उनका निराकरण किया।

सीमांकन में लापरवाही पर पटवारी के विरुद्ध कार्यवाही करने के दिए निर्देश –

सबसे पहले कलेक्टर श्री सिंह ग्राम नवलगांव पहुंचे। यहां ग्रामीण लक्ष्मी रघुवंशी ने कलेक्टर को बताया कि व्यवस्थित सीमांकन नहीं होने के कारण उन्हें अपनी भूमि का वास्तविक लाभ प्राप्त नहीं हो पा रहा हैं। वहीं ग्रामीण सीताराम रघुवंशी ने भी नक्शा दुरुस्ती ना होने की समस्या बताई। जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने सीमांकन सहित अन्य कार्यों में लापरवाही बरतने पर पटवारी नवलगांव के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश एसडीएम सोहागपुर को दिए।

कलेक्टर श्री सिंह ने मौके पर ही भू अभिलेख की टीम भेजकर ग्रामीण लक्ष्मी रघुवंशी को भूमि का व्यवस्थित सीमांकन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सीताराम रघुवंशी के नक्शा दुरुस्ती की कार्यवाही भी शीघ्र की जाए। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने ग्रामीणों से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, विद्युत व्यवस्था, नल जल योजना, राशन वितरण, लाडली बहना योजना आदि योजनाओं के लाभ के संबंध में भी जानकारी ली। इसके बाद कलेक्टर श्री सिंह ग्राम गुंदरई भी पहुंचे।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन की जानकारी ली और ग्राउंड ट्रुथिंग में आ रही समस्या के निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राउंड ट्रुथिंग कार्य तेजी से पूर्ण किया जाए। उन्होनें पीएम किसान सम्मान निधि के भी सभी पात्र किसानों की लैंड रिकॉर्ड लिंकिंग एवं ई केवाईसी शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने लाडली बहना योजना की भी समीक्षा सभी पात्र महिला हितग्राहियों के आधार इनेबल और डीबीटी सक्रिय करने के कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम सोहागपुर श्री अखिल राठौर, जनपद सीईओ श्रीराम सोनी, जनपद सीईओ अंजू लोधी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

16 वर्ष से कम आयु की के साथ गलत कृत्य करने वाले आरोपी को न्यायालय ने सुनायी 10 वर्ष कारावास की सजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d