रिपोर्टर शुभम सहारे
रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) सौंसर ने बताया कि पंचायत उप निर्वाचन 2023 (पूर्वार्ध्द) के अंतर्गत आज जनपद पंचायत सौंसर की ग्राम पंचायत घोघरीखापा में पंच पद के लिये वार्ड क्रमांक-8 से श्री प्रेम कुमार देवराव डोंगरे, वार्ड क्रमांक-9 से श्रीमती कविता पति राम निकाजु, वार्ड क्रमांक-10 से श्रीमती पुजा चिंतामण दंघरे, वार्ड क्रमांक-11 से श्रीमती सध्या खुशाल रंगारे, वार्ड क्रमांक-12 से श्री संदिप मानिक नाडेकर व श्री रत्नाकर गणपती ठाकरे और वार्ड क्रमांक-13 से श्री राहुल फुलाराम ईवनाती द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये गये । उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत रोहना में सरपंच पद के लिये किसी भी अभ्यर्थी द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया ।
