• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, June 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

सारणी-पिपरिया-परासिया मार्ग पर बसों की बारीकी से की गई जाँच

by Manish Gautam Chiefeditor
May 30, 2023
in छिन्दवाडा
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर शुभम सहारे

परिवहन आयुक्त म.प्र. और कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में परिवहन विभाग द्वारा अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री मनोज कुमार तेहनगुरिया के मार्गनिर्देशन में परिवहन जांच दल द्वारा आज सारणी-पिपरिया-परासिया मार्ग पर सभी बसों की बारीकी से जाँच की गईं जिसमें कुछ यात्री बसों में खामियां पाये जाने पर संबंधित बस संचालकों पर जुर्माना की कार्यवाही की गईं। इस मार्ग पर बस संचालकों द्वारा यात्रियों से बलपूर्वक अधिक किराया लेने और क्षमता से अधिक सवारी बसों में बैठाया जाना, वाहनों मे किराया सूची नहीं लगी पाये जाने की मिल रही शिकायतों को देखते हुए अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री तेहनगुरिया द्वारा परिवहन जाँच दल के साथ परासिया मार्ग पर सवारी बसों का फिटनेस संबंधी भौतिक निरीक्षण कर बारीकी से जाँच की गई जो कि आने वाले समय मे निरंतर जारी रहेगी और जिस वाहन में कुछ विशेष खामियां पाई जाती है तो उन वाहनों की यथा स्थान सवारी खाली करवाकर उस सवारी वाहन का तत्काल फिटनेस निरस्त किया जायेगा ।
अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री तेहनगुरिया ने बताया कि छतरपुर मे हुई घटना को देखते हुए परिवहन मंत्री और परिवहन आयुक्त द्वारा मध्यप्रदेश के सभी जिलों में कार्यवाही करने के दिये गये आदेश के परिपालन में गत दिवस सभी बस संचालकों की आर.टी.ओ.कार्यालय छिंदवाड़ा में बैठक आयोजित कर बसों के फिटनेस संबंधी विभिन्न बिन्दुओं पर समझाईश देते हुये उन्हें अपने-अपने वाहनों मे तत्काल सुधार कार्य करने और दिये गये सभी निर्देशों का पालन करने के उपरांत ही बस संचालन करने के निर्देश दिये गये हैं, अन्यथा उन्हें परिवहन विभाग की कठोर कार्यवाही का सामना करना पड़ सकता है। अन्य कार्यवाही मे ऑटो रिक्शा की भी जाँच की गईं और जिन वाहनों में मध्यप्रदेश मोटर यान अधिनियम का उल्लंघन पाया गया उन वाहन संचालकों पर तत्काल चालानी कार्यवाही करते हुए 4 वाहनों से 11 हजार रूपये जुर्माना लिया गया और जाँच के दौरान एक यात्री बस क्रमांक MP22P0348 बिना परमिट के बारात की सवारी ले जाते परासिया मार्ग पर पाई जाने पर बिना परमिट बस को जप्त कर परिवहन कार्यालय छिंदवाड़ा में खड़ा करवाया गया एवं बस में सवार यात्रियों को तत्काल उस मार्ग की बस में सकुशल बैठाकर पहुंचाया गया । इस दौरान एक ट्रेक्टर ट्राली के दस्तावेज पूर्ण नहीं पाये जाने पर इस ट्रेक्टर ट्राली को भी जप्त कर परिवहन कार्यालय में सुरक्षार्थ खड़ा करवाया गया । साथ ही ट्रेक्टर ट्रालियों में रिफ़्लेक्टर रेडियम लगाकर अन्य बस संचालकों को समझाईश दी गई कि अगर जिस बस संचालक की भविष्य में इस तरह की शिकायत प्राप्त होती है तो परिवहन अधिकारी द्वारा ऐसी बसों का परमिट निरस्त करते हुए उन बसों की जप्ती की कार्यवाही भी की जायेगी।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

ग्राम पंचायत घोघरीखापा में सरपंच पद के लिये 7 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d