• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, March 15, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

दर दर भटक रहे वृद्ध और कल्याणी की शिकायत का कलेक्टर ने किया त्वरित निराकरण वर्षों बाद मिली राहत से खिल उठे मायूस चेहरे

by Manish Gautam Chiefeditor
May 27, 2023
in कटनी
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (27 मई) – विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हो रही शिकायतों के निराकरण के लिए कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा गंभीर प्रयास कर निरंतर कार्यवाही कराई जा रही है। शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का त्वरित निराकरण होने से उनमें शासन प्रशासन के प्रति विश्वास और मजबूत हो रहा है।

दर दर भटक रहे वृद्ध को मिली राहत

ग्राम पंचायत पौनियां तहसील स्लीमनाबाद निवासी 76 वर्षीय सीताराम साहू वृद्धावस्था की पेंशन के लिए लगातार प्रयासरत थे। लेकिन पेंशन प्रकरण स्वीकृत नहीं हो पा रहा था। जिसकी शिकायत सीताराम साहू द्वारा कलेक्टर श्री प्रसाद से की गई। कलेक्टर द्वारा शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को शिकायत के निराकरण हेतु निर्देशित किया गया। कलेक्टर के निर्देश के परिपालन में सीईओ जनपद पंचायत द्वारा सीताराम साहू की इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन के तहत प्रकरण स्वीकृत किया गया है। प्रकरण स्वीकृत होने से वृद्ध ने राहत की सांस लेते हुए जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया।

पति की मृत्यु के 7 वर्ष बाद मिली आर्थिक सहायता

इसी तरह अपने पति की करेंट लगने से हुई मौत के बाद आर्थिक सहायता राशि प्राप्त करने दर दर भटक रही एक महिला द्वारा थक हारकर इस संबंध में कलेक्टर श्री प्रसाद से शिकायत की गई। जिसे गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा उक्त प्रकरण को न्यायालय कलेक्टर कटनी के अधीन लेते हुए आवेदिका को 1 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत कर प्रदान करने के निर्देश जारी किए गए। प्रकरण अनुसार ग्राम हरद्वारा निवासी करण सिंह की मृत्यु 6 जुलाई 2016 को खेत में मोटर पंप का कनेक्शन जोड़ने के दौरान विद्युत तार की चपेट में आने से करंट लगने से हो गई थी। जिसके बाद मृतक की पत्नी रश्मि सिंह द्वारा आर्थिक सहायता प्राप्त करने लगातार प्रयास किए जा रहे थे। लेकिन 7 वर्षों के प्रयास के बाद भी अपनी शिकायत का हल न होते देख रश्मि सिंह द्वारा इसकी शिकायत विगत दिवस कलेक्टर श्री प्रसाद से की गई। महिला की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा उक्त शिकायत को न्यायालय कलेक्टर कटनी में बतौर प्रकरण स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के तत्कालीन प्रावधानों के तहत उसे 1 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत कर प्रदान करने के निर्देश संबंधित विभाग को जारी किए गए हैं। 7 साल की कोशिश के बाद मिली आर्थिक सहायता से महिला के चेहरे पर राहत के भाव देखे गए।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

कलेक्टर अवि प्रसाद ने किया तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण, दिये निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d