रिपोर्टर मुकेश राय
जिले में हो रही लूट की घटनाओ को पुलिस अधीक्षक सागर श्री अभिषेक तिवारी द्वारा गंभीरता से लेते हुये
लूट के आरोपियो की पतासाजी कर माल मशरुका बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया था थाना
गोपालगंज अंतर्गत रमपुरा सलैया ग्रामीण रोड पर दिनांक 19.1.2023 में माईक्रोफायनेंस कर्मचारी
जयदीप सेन के साथ तीन व्यक्तियो के द्वारा मारपीट कर उसका बैग छीनकर कुल 180000 रुपया की
लूट की गयी थी जिस पर थाना गोपालगंज में अपराध क्रमांक 42/23 धारा 394,34 भादवि कायम किया
गया था । उक्त स्थान पर ही दिनांक 18.5.2023 को फरियादिया श्रीमति ज्योति दुबे पति विवेक तिवारी
निवासी वाईसा मोहल्ला सागर के साथ पुनः तीन अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा लूट का प्रयास कर उसे चाकू से
मारपीट कर घायल करने पर रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 282/23 धारा 341, 323, 392,511, 34 भादवि
कायम किया गया था। उक्त घटनाओ में अज्ञात आरोपीयो द्वारा एक तरह अपराध का तरीका एक जैसा
होने के कारण पुलिस अधीक्षक सागर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह सागर, नगर
पुलिस अधीक्षक के.पी सिंह के मार्गदर्शन में टीम गठित कर पतारसी हेतु टीम बनाकर एवं मुखबिर तंत्र को
सक्रिय किया गया एवं पुलिस कंट्रोल रुम तथा स्मार्ट सिटी सहित अन्य प्राईवेट संस्थानों के कैमरो की
फुटेज देखी गयी एवं सायबर सेल की भी मदद ली गयी उक्त प्रयासो के तहत तकनीकी साक्ष्यों के आधार
पर संदेही अनुराग चौरसिया निवासी तिली गांव को उसके निवास स्थान से पुलिस अभिरक्षा में लेकर
हिकमतअमली से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथी हिमांशु रजक लखन सेन के साथ मिलकर
दिनांक 18.5.2023 को रमपुरा सलैया ग्रामीण रोड पर फरियादिया श्रीमति ज्योति दुबे पति विवेक तिवारी
निवासी वाईसा मोहल्ला सागर के साथ घटना करना स्वीकार किया इसके आधार घटना में प्रयुक्त
मोटरसाईकिल बरामद की एवं बताया गया कि दिनांक 19.5.2023 को अपने साथी हिमांशु रजक एवं
दिलीप बंसल के साथ सानौधा क्षेत्र में जटाशंकर घटिया के पास एक महिला के साथ लूट की घटना करना
स्वीकार किया। इसी आधार पर आरोपी दिलीप बंसल निवासी सुआतला थाना गोपालगंज जिला सागर को
अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गयी जिसने सानौधा लूट की घटना स्वीकार करने के साथ साथ दिनांक
19.1.2023 को अपने साथी हिमांशु रजक एवं कृष्ण कुमार अहिरवार निवासी मैनपानी थाना गोपालगंज के
साथ माईक्रोफायनेंस कर्मचारी जयदीप सेन को मारपीट कर उसका बैग छीनकर जिसमें कुल 1.80 लाख
रुपये की लूट करना स्वीकार किया एवं लूटी गयी राशि आपस में बांट से लेना बताया इसके बाद
कृष्णकुमार अहिरवार को अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ की गयी जिसने हिमांशु रजक एवं
दिलीप बंसल के साथ घटना कारित करना स्वीकार किया। गोपालगंज पुलिस द्वारा अभी तक तीनो
घटनाओ के कुल चार आरोपीयान कृष्ण कुमार पिता गोकल अहिरवार उम्र 20 साल निवासी टिकिया वाले
के पीछे ग्राम मैनपानी थाना गोपालगंज जिला सागर, दिलीप वंशवर्ती (बंसल) पिता रामचरण बंसल उम्र 20
साल निवासी अजमेरी हाल के पास बजरिया नंबर 04 थाना कोतवाली जिला दमोह हाल कबीर आश्रम के
पीछे सुआतला अवधेश पटैल के किराये के मकान में थाना गोपालगंज जिला सागर (म.प्र.), लखन सेन पिता
बलराम सेन निवासी आवासीय कालोनी बाघराज वार्ड थाना मोतीनगर जिला सागर स्थायी निवासी शनीचरी
थाना गोपालगंज जिला सागर को गिरफ्तार उनके पास घटना दिनांक को पहने गये कपडे 02
मोटरसाईकिल हीरो आई स्मार्ट, हीरो स्पेंडलर प्लस कुल कीमती 150000 एवं कुल नगद 1520 रुपये जप्त
किये गये है। आरोपीयो के द्वारा लूटे गयी रकम खर्च हो जाना बताया घटना में अन्य आरोपी हिमांशु रजक
जो तीनो लूटो की घटनाओ में संलिप्त था की तलाश जारी है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राकेश शर्मा उनि उमेश यादव थाना सिविल लाईन, सउनि
राजेश चौबे, प्रआर चालक चित्तर प्रआर 759 रमेश गुरु प्रआर 190 अंसार खान आर 1435 देवेन्द वैद्य
आर 262 सचित गुप्ता आर 1190 राहुल आर 286 प्रदीप आर 133 हीरेन्द आर 1702 थिरवम प्रआर
जानकी मिश्रा रक्षित केन्द सागर, आर पवन थाना मोतीनगर प्र०आर० जानकी, प्र०आर० पवन एवं सायबर
सेल से प्रआर अमर तिवारी, आर हेमेन्द, आर० अमित शुक्ला, सीसीटीव्ही कंट्रोल रुम से उनि आरकेएस
चौहान एवं उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा है।
