• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, March 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

सागर की छाया ने जीता प्रथम स्थान कटनी जिले को करीब से जान रहे प्रतिभागी, मिल रही उपयोगी जानकारियां

by Manish Gautam Chiefeditor
May 26, 2023
in कटनी
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी। देश के कोने कोने में बैठे हजारों प्रतिभागियों को कटनी के गौरवशाली इतिहास और यहां की विशेषताओं से परिचित करा रही “कटनी को जानें” ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता ने सफलतापूर्वक दूसरे पखवाड़े में प्रवेश किया और मौका था कटनी जिला स्थापना की रजत जयंती का। इस सुअवसर पर 25 मई को इसी विषय पर आधारित थी “कटनी को जानें” ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता । जिसमें कटनी जिले के स्थापना, इसके नाम के पीछे की प्रचलित किवदंतियां, भौगोलिक स्थिति, जनसंख्या, ग्रामीण, नगरीय और राजनीतिक संरचना के बारे में प्रतिभागियों ने विस्तार से जाना। साथ ही इस विषय पर आधारित 10 आसान बहुविकल्पीय प्रश्नों का उत्तर दिया।

*रोजाना कटनी के बारे में कुछ नया जान रहे प्रतिभागी*
कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद की विशेष पहल और जिला प्रशासन द्वारा रेडक्रॉस सोसायटी एवं इनटेक कटनी के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता संपूर्ण भारत वर्ष में कटनी के गौरवशाली इतिहास, परंपराओं, विविधताओं की एक अमिट छाप लोगों के मानस पटल पर छोड़ रही है। 8 मई से प्रारंभ इस प्रतियोगिता के माध्यम से पूरे देश प्रतिदिन कटनी जिले के बारे में कुछ नया जान रहा है।
*महिलाओं का रहा बोलबाला*
25 मई को आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने कटनी जिले की स्थापना, इसके नामकरण, संरचना, भौगालिक स्थिति, जनसंख्या आदि के बारे में जाना। इससे संबंधित प्रश्नों के सही उत्तर देने वालों में से विजेताओं का चयन कंप्यूटर सिस्टम द्वारा रेंडमली किया गया। विजेताओं में महिला प्रतिभागियों का बोलबाला रहा। कैंट सागर की छाया ने प्रथम, ढीमरखेड़ा की मीना तिवारी ने द्वितीय, अमगवां बहोरीबंद की आकांक्षा पटेल ने तृतीय और झर्रा टिकुरिया कटनी के नरेंद्र कुमार ने चतुर्थ स्थान हासिल किया।
*संस्कृति और साहित्य से परिचित होंगे प्रतिभागी*
26 मई को आयोजित प्रतियोगिता के तहत प्रतिभागी कटनी जिले की सांस्कृतिक और साहित्यिक विरासत, परंपरा और इस क्षेत्र में योगदान देने वालों के बारे में जान सकेंगे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

ढीमरखेड़ा के जनपद सभागार में जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत कर रहे हैं ग्राम पंचायत वार हितग्राही मूलक योजनाओं की समीक्षा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d