रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम । नर्मदापुरम जिला तैराकी संघ के सचिव जय कुमार वर्मा ने बताया कि आगामी 51वीं राज्य तैराकी प्रतियोगिता 2023 का आयोजन 1 जून से 4 जून 2023 तक नीमच में संपन्न होगा, राज्य तैराकी प्रतियोगिता के लिए नर्मदापुरम जिला तैराकी टीम का चयन दिनांक 24 मई 2023 को प्रातः 10:00 बजे से डॉल्फिन स्विमिंग अकैडमी बुधवारा स्थित तरण पुष्कर में किया जावेगा। प्रतियोगिता मिनी ग्रुप, सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के बालक एवं बालिका अपने आयु वर्ग अनुसार चयन प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते हैं। श्री जय वर्मा ने बताया कि समस्त खिलाड़ियों का स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की यूआईडी नंबर होना अनिवार्य है, बिना यूआईडी नंबर के कोई भी खिलाड़ी प्रतिभागी प्रतिस्पर्धा में भाग नहीं ले सकता है। श्री वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा होंगे। इच्छुक प्रतिभागी डॉल्फिन स्विमिंग अकैडमी के कोच स्वप्निल चौरसिया एवं सतीश कुमार से संपर्क कर सकते हैं।
