• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

पवारखेड़ा रेत खदान पर देर रात प्रशासन की छापामार कार्यवाही,,4 ट्रक सहित एक जेसीबी को पकड़ा,रसूखदार रेत माफिया फरार,जांच जारी,वाहन मालिकों की खोज शुरु,मचा हड़कंप,आखिर वो कौन रसूखदार है रेत माफिया जो दे रहे प्रशासन को चुनौतियां..?

by Manish Gautam Chiefeditor
May 19, 2023
in नर्मदापुरम
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम । जिले में तवा, नर्मदा सहित सहायक नदियों की 118 रेत खदानों पर टेंडर नहीं होने से रेत का उत्खनन और परिवहन पर प्रतिबंध लगा हुआ है। जिसके कारण सूनी पड़ी रेत खदानों पर रेत माफिया सक्रिय हैं। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग अंकुश लगाने के लिए निरंतर सक्रिय है। पिछले दिनों जहां एसडीएम द्वारा दो ट्रैक्टर ट्राली या रायपुर क्षेत्र से पकड़ी थी । वहीं जिला खनिज अधिकारी देवेश मरकाम भी निरंतर टीम के साथ कार्यवाही कर रहे हैं। पल्लेदार बुधनी क्षेत्र में जोशीपुर, बगवाड़ा में रेत का अवैध खनन बीच नर्मदा से निरंतर जारी है। पिछले दिनों जब नर्मदापुरम की सीमा क्षेत्र में ट्रैक्टर घुसने लगे तो कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के दिशा निर्देशन पर जिला खनिज अधिकारी और होमगार्ड की टीम ने एक ट्रैक्टर ट्राली को बीच नर्मदा से पकड़कर जब्ती बनाई थी। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देश अनुसार जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन , भण्डारण के विरूद्ध निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में राजस्व, खनिज एवं पुलिस विभाग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से गुरुवार रात्रि में माखननगर तहसील के ग्राम पवारखेडा खुर्द रेत खदान पर छापामार कार्यवाही कर 04 ट्रक सहित 01 जेसीबी मशीन को रेत खनिज का अवैध उत्खनन / परिवहन करते हुए जप्त कर पुलिस थाना माखननगर अभिरक्षा में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया। इसी तरह गुरुवार को ग्राम धानाबड़ तह. नर्मदापुरम से 01 ट्रेक्टर ट्राली को रेत खनिज के अवैध उत्खनन और परिवहन करते हुए जप्त कर पुलिस थाना देहात नर्मदापुरम में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया है। पुलिस विभाग द्वारा शिवपुर थाना क्षेत्र से 01 ट्रेक्टर ट्राली ग्राम बाबरी, तह. सिवनीमालवा से रेत खनिज का अवैध परिवहन करने पर जप्त किया गया। उक्त जप्त वाहनों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज ( अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत कार्यवाही की जा रही है । उक्त कार्यवाही में तहसीलदार माखननगर, खनि निरीक्षक माखननगर, थाना प्रभारी माखननगर एवं संयुक्त अमला की सराहनीय भूमिका रही। सूत्रों के अनुसार पुलिस राजा और खनिज विभाग के सहयोग कार्यवाही से रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है। सूत्रों की माने तो रेत माफियाओं का सूचना तंत्र इतना हावी है कि छापामार कार्यवाही की भनक लग जाती है और यह भागने में सफल हो जाते हैं यही कारण है कि प्रशासन की छापामार कार्यवाही के दौरान वाहन छोड़कर ड्राइवर भाग जाते हैं। माखननगर टीआई प्रवीण कुमरे ने बताया कि राजस्व और खनिज विभाग के साथ संयुक्त कार्यवाही पवारखेड़ा खदान पर देर रात्रि की गई थी इस दौरान वाहन चालक वाहन छोड़कर भाग गए हैं कार्यवाही करीब सुबह 4:00 बजे तक चलती रहे इस दरमियान एक जेसीबी सहित चार ट्रकों को जब्त कर थाने में सुरक्षित खड़ा किया गया है आगामी कार्यवाही खनिज विभाग द्वारा की जा रही है। जिला खनिज अधिकारी देवेश मरकाम ने बताया कि देर रात रे पवारखेड़ा खदान पर की गई छापामार कार्यवाही में पकड़े गए वाहनों के नंबरों से उनके मालिकों की जानकारी जुटाई जा रही है साथ ही वाहन चालकों की जानकारी जुटाई रही है जिनके विरुद्ध खनिज अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

रेलवे की बैटरी चुराने वाले चोर हुए गिरफ्तार,महिला पुरष की जोड़ी ने चुराई थी टीआरडी विभाग की बैटरी,चोरी की बैटरी खरीदने वाला कबाड़ी भी बना आरोपी ....!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d