विदिशा जिला ब्यूरो मुकेश चतुर्वेदी
आज ब्लाक एवं नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में एवं गणमान्य कांग्रेस पदाधिकारियों की उपस्थिती में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मा. श्री कमलनाथ जी की महत्वाकांक्षी “नारी सम्मान योजना” के अंतर्गत मानस भवन में आयोजित शिविर में सभी वर्ग की 18 वर्ष से अधिक प्रत्येक बेटियों बहिनों एवं माताओं को बिना किसी शर्त के प्रति माह 1500 रू. सम्मान निधि एवं 500 रू. में घरेलु गैस सिलेंडर के आवेदन जमा करवाए गए |
कार्यक्रम की शुरुआत विद्या की देवी माँ सरस्वती जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री इंदिरा जी के चित्र के समक्ष पूर्व कानून मंत्री मा. वीर सिंह रघुवंशी जी, पूर्व विधायक एवं प्रदेश कंग्रेस कमेटी के महासचिव मा. श्री निशंक कुमार जैन जी एवं पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री सत्यकुमार शर्मा पूर्व जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस कमेटी श्री बहादुर सिंह दांगी जी प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान फारुखी जी एवं श्रीमती सावित्री त्रिवेदी जी ब्लाक अध्यक्ष श्री प्रकाश मिश्रा जी श्री खिलान सिंह रघुवंशी जी द्वारा दीप प्रज्वलन, मंच संचालन बी.डी. शर्मा, सुजीत सराठे एवं आभार व्यक्त नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री सैय्यद मो. अदनान भाई के द्वारा किया गया | उक्त कार्यक्रम में बहुतायत संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही |
उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री प्रहलाद सिंह रघुवंशी जी जिला पंचायत सदस्य श्री पंकज एलिया जी श्री सत्यकुमार सेन जी प्रदेश महासचिव श्री विकास शर्मा जी जनपद अध्यक्ष श्रीमती नीतू देवेन्द्र रघुवंशी जी श्री मयंक तेंगुरिया जी जिला पंचायत सदस्य कु. दीक्षा लोधी जी जनपद उपाध्यक्ष श्री गोविंद सिंह गुर्जर जी श्री जगदीश व्यास जी (नेता प्रतिपक्ष) श्री संतोष शर्मा जी श्रीमती विद्या यादव जी श्रीमती नीलम रघुवंशी जी श्री जिनेश जैन टिंगी जी श्री मोहर सिंह रघुवंशी जी (पार्षद) श्री सतीश कटारे जी श्री राहुल ठाकुर जी एड.श्रीमति मंजू कुशवाह जी श्रीमति नीलू मणि अहिरवार जी श्री सैय्यद जोएब हसन जी श्री दीपक जालोरी जी श्री महेंद्र जैन जी श्री आनंदी कुशवाह जी श्री राजकुमार सेन जी श्री भानू रघुवंशी जी श्री अमित मेहता जी रवि यादव जी श्री शरद शर्मा जी श्री अंकुर गुप्ता जी आदि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी कर्मठ कार्यकर्ता एवं गणमान्य साथी उपस्थित रहे |