मौके पर ही किया जा रहा है लोगों की समस्याओं का निराकरण
कटनी (17 मई ) – मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के दूसरे चरण की शुरूआत बुधवार 10 मई को की गई। कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देशन में यह अभियान जिले में 31 मई तक चलाया जाकर जिले की सभी ग्राम पंचायतों तथा नगरीय निकायों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविरों में मौके पर ही लोगों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। अभियान के दौरान विभिन्न विभागों की 67 प्रमुख नागरिक सेवाओं के आवेदनों का निराकरण किया जा रहा है। कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदनों का निराकरण यथासंभव तत्काल हितग्राही के समक्ष ही किया जा रहा है। साथ ही सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण भी किया जा रहा है। इसी क्रम में 16 मई तक जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में आयोजित शिविरों में 23 हजार 052 आवेदन स्वीकृत किये जा चुके है।
मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत 16 मई तक आयोजित शिविरों में चालू खसरा तथा खतौनी की प्रतिलिपियां प्रदान करने के 585, चालू नक्शा की प्रतिलिपियां प्रदान करने के 373, अविवादित नामांतरण के 842, अविवादित बटवारा के 115, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र जारी करने के 624, आय प्रमाण पत्र जारी करने के 366, अनुसूचित जाति- जनजाति के लिए जाति प्रमाण पत्र प्रदान करने के 4375, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए जाति प्रमाण पत्र प्रदान करने के 5261, विमुक्त घुम्मकड़ एवं अर्द्ध घुम्मकड़ जाति के लिए जाति प्रमाण पत्र प्रदाय करना 60, जाति प्रमाण पत्र में जन्म तिथि आधार समग्र नम्बर में सुधार करने के 142, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिकों- ईडब्ल्यूएस नागरिकों के आय एवं सम्पत्ति प्रमाण पत्र जारी करने के 119, स्थानांतरण प्रमाण पत्र के 56 व चरित्र प्रमाण पत्र के 56, किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग अंतर्गत व्यापारी को अनुज्ञप्ति प्रदान करने के 6
व प्रसंस्करणकर्ता तथा विनिर्माता को अनुज्ञप्ति प्रदान करने के 1, फल सब्जी व्यापारी को अनुज्ञप्ति प्रदान करना 8, सहकारिता विभाग के अंतर्गत किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत किसान साख पत्र का नवीनीकरण 8044 आवेदन स्वीकृत किये गए।
परिवहन विभाग के अंतर्गत लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने के 162, ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण के 16, वाहन पंजीयन का नवीनीकरण 2, राजस्व विभाग अंतर्गत भूमि का सीमांकन 303, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग जन्म के 1 वर्ष के पश्चात पंजीयन के लिए अनुमति के 14, मृत्यु के 1 वर्ष पश्चात पंजीयन के लिए अनुमति के 3, ग्रामीण क्षेत्रों में भवन निर्माण हेतु अनुज्ञा पत्र के 82, जन्म का प्रमाण पत्र प्राप्त 66, मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त करने के 108, विवाह पंजीयन के 47 व जन्म प्रमाण पत्र में बच्चे का नाम जुड़वाने के 3 लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत विकलांगता प्रमाण पत्र दिए जानें के 25, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में निम्न दाब के व्यक्तिगत नवीन विद्युत कनेक्शन के लिए मांग पत्र प्रदान करने के 106, मीटर एवं सर्विस लाइन अथवा मीटर की परिसर में ही शिफ्टिंग के मांग पत्र जारी करने का 9, मांग पत्र अनुसार राशि जमा करने के उपरांत मीटर -सर्विस लाइन अथवा मीटर की परिसर में ही शिफ्टिंग करना 2, श्रम विभाग के अंतर्गत प्रसूति सहायता का लाभ प्रदान करने का 240, विवाह सहायता योजना का लाभ 14, मृत्यु की दशा में अनुग्रह सहायता योजना का लाभ प्रदान करने के 65 सहित जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत आकस्मिक योजना नियम 1995 के अंतर्गत राहत प्राप्त न होने संबंधी 1 आवेदन स्वीकृत किया गया।
इसी तरह नगरीय क्षेत्रांतर्गत नवीन नल कनेक्शन के लिए मांग पत्र प्रस्तुत करने के 7, राशि जमा करने पर नवीन नल कनेक्शन प्रदाय करने के 28, नगरीय क्षेत्र के हैंडपंप एवं ट्यूवबेल सुधार के 47, भवन अनुज्ञा प्रमाण पत्र के 13, ट्रेड लायसेंस के 154, अविवादित सम्पत्ति नामांतरण के 140, अविवादित सम्पत्ति हस्तांतरण क्रेता- विक्रेता के बीच आपसी विक्रय विलेख के 283, आवासीय भवन निर्माण हेतु स्वीकृति आदेश जारी करने के 4, नोड्यूज प्रमाण पत्र जारी करने के 75 आवेदन स्वीकृत किये गये।
