कटनी मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना 2023 के तहत शासन द्वारा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के डिफाल्टर कृषकों पर बकाया 02 लाख रुपये राशि के ही कालातीत फसल ऋणों पर ब्याज माफी योजना प्रारंभ की गई है। कृषकों को योजना का लाभ आवेदन करने पर दिया जायेगा जो 18 मई तक स्वीकार किये जाएगें। निर्धारित आवेदन प्रपत्र पैक्स समितियों अथवा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की किसी भी शाखा से कृषकों को निःशुल्क उपलब्ध कराये जायेंगे।
सहायक आयुक्त सहकारिता ने बताया कि लाभान्वित हितग्राही कृषकों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर योजना अन्तर्गत ऋण स्वीकृत कर पूर्व कालातीत बकाया मूलधन की राशि तक ऋण वितरण किया जा सकेगा। योजनान्तर्गत कृषकों को कृषि कार्य के लिए खाद उपलब्ध कराने की विशेष सुविधा प्रदान की जावेगी। आपने अधिक किसान शासन की ऋण माफी योजना का लाभ प्राप्त करें।
