रिपोर्टर सीमा कैथवास
सोहागपुर। जिला नर्मदापुरम ग्राम शोभापुर में भटगांव रोड पर नाले के पास शासकीय भूमि पर कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा अवैध मस्जिद का निर्माण किया जा रहा है जिसे रोकने के लिए बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद ने रैली निकालकर तहसीलदार अलका ईक्का को ज्ञापन सौंपकर निर्माण को शीघ्र रोकने और मलबे को हटाए जाने के लिए ज्ञापन दिया। और साथ ही कहा यदि निर्माण के कार्य को नहीं रोका गया तो बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता स्वयं आगे आकर मस्जिद निर्माण के कार्य को रोकेंगे। इस अवसर पर बजरंग दल के विभाग सह संयोजक श्रीकांत पटेल, विभाग धर्म प्रसार प्रमुख शिवकुमार पटेल, जिला संयोजक विशाल राठौर, जिला सह संयोजक राहुल ठाकुर, सुरेंद्र रघुवंशी, नरेंद्र नायक, कपिल पुरोहित, मनीष ठाकुर, द्वारका प्रसाद रघुवंशी, नितेश राठौर, अनुज कुशवाहा, निर्मल राजपूत, अमन पुरोहित, शुभम पटेल, अभिषेक ठाकुर ,गजेंद्र ठाकुर, अभिषेक पुरोहित, विष्णु कुशवाहा, आर्यन ठाकुर, पंकज ठाकुर,मुकुल ठाकुर , पंकज दुबे, हिमांशु शर्मा, अमन पुरोहित ,प्रिंस ठाकुर, ललित कहार उपस्थित रहे।
