• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, March 14, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कटनी में स्थित राष्ट्रीय चेतना के प्रमुख केंद्रों के बारे में जान रहे प्रतिभागी* *•ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतियोगिता को लेकर गजब का उत्साह* *• चार में से तीन स्थानों पर ग्रामीण प्रतिभागियों ने जमाया कब्जा*

by Manish Gautam Chiefeditor
May 16, 2023
in कटनी
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी। कटनी के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध वर्तमान और यहां की विशेषताओं से अब संपूर्ण देश परिचित हो रहा है..और इसके लिए माध्यम बनी है “कटनी को जानें” क्विज प्रतियोगिता। ऑनलाइन मोड पर आयोजित इस प्रतियोगिता में पूरे देश से रोज नए नए शहर और ग्रामीण क्षेत्र जुड़ रहे हैं और कटनी को करीब से जान पा रहे हैं।

*राष्ट्रीय चेतना के केंद्र वेंकट पुस्तकालय के बारे में प्रतिभागियों ने जाना*
कटनी शहर के मध्य में स्थित वेंकट पुस्तकालय से यूं तो कटनी जिले के अधिकांश नागरिक परिचित थे। लेकिन बहुत ही कम या यूं कहें न के बराबर लोगों को ही इसकी स्थापना से जुड़ी ऐतिहासिक महत्व की जानकारी थी और न ही इसके प्राचीन स्वरूप से लेकर वर्तमान स्वरूप तक पहुंचने के सफर के बारे में पता था। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान कटनी के राष्ट्रवादी पितृ पुरुषों ने इसे राष्ट्रीय चेतना के केंद्र के रूप में इसे स्थापित किया था जो अब ज्ञान के केंद्र में तब्दील हो चुकी है। इन सब महत्वपूर्ण जानकारी से परिचित हुए प्रतियोगिता के छठवें दिन के प्रतिभागी। प्रतियोगिता के सातवें दिन के प्रतिभागी इसी क्रम में राष्ट्रीय चेतना के एक और प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित राष्ट्रीय तिलक विद्यालय से भली भांति परिचित हो रहे हैं।
*चचेरी बहनों ने पाया विजेताओं में स्थान*

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2023/05/VID-20230516-WA0038.mp4
https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2023/05/VID-20230516-WA0037.mp4

प्रतियोगिता के छठवें दिन का परिणाम आज मंगलवार की सुबह 11 बजे घोषित किया गया। जिसमें जबलपुर के पंकज श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान हासिल किया। बहोरीबंद निवासी दो चचेरी बहनों खुशी बर्मन और पलक बर्मन ने क्रमशः दूसरा और चौथा स्थान हासिल किया। वहीं ग्राम धरवारा के राजाराम साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को आज मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शिशिर गेमावत द्वारा प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। उल्लेखनीय है कि शहर के साथ साथ बड़ी संख्या में प्रतिभागी ग्रामीण क्षेत्र से इस प्रतियोगिता में न सिर्फ भाग ले रहे हैं अपितु पुरुस्कार राशि भी जीत रहे हैं।
*खुशी और पलक ने प्रतियोगिता को बताया उपयोगी*
छठवें दिन पुरुस्कार प्राप्त करने वाली कक्षा 12वी की छात्रा खुशी और कक्षा 10 वी की छात्रा पलक ने इस ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता को उनके शैक्षणिक जीवन के लिए बहुत उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से उन्हें कटनी के बारे में कई ज्ञानवर्धक जानकारियां हासिल हो रही है। प्रतियोगिता आयोजन के लिए उन्होंने कलेक्टर श्री प्रसाद, जिला प्रशासन, रेडक्रॉस सोसायटी और इनटेक कटनी का आभार जताया है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

आरटीओ श्रीमति निशा चौहान पहुंची निशुल्क ड्राइविंग प्रशिक्षण शिविर में ड्राइविंग सीख रहे बच्चो के बीच,बढ़ाया उत्साह और ड्राइविंग सीख रहे बच्चो से अपने अनुभव किए साझा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d