रहटगांव वैसे तो देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा स्वच्छता अभियान पर जोर दिया जा रहा है परंतु रहटगांव ग्राम पंचायत एक ऐसी ग्राम पंचायत है जहां स्वच्छता पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।जगह-जगह कचरे का ढेर लगे हुआ है। विगत 10 दिनों से कचरा गाड़ी बंद होने के कारण बाजार क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र में जगह-जगह कचरा का ढेर लगा हुआ है।ग्रामीण परेशान है बदबू आ रही है । अगर इसी प्रकार चलता रहा तो इस कचरे से कई बीमारियां भी हो सकती है। जब इस विषय पर सरपंच से चर्चा की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि सफाई कर्मचारियों काम नहीं करना चाहते । सफाई कर्मचारियों को नोटिस दिया गया है । जबकि विगत कुछ माह पूर्व सफाई कर्मचारियों को ग्राम पंचायत द्वारा बढ़ाकर तनखा दी जा रही है।गाड़ी खराब होने पर गाड़ी को सुधारने के लिए टिमरनी भेजा गया है जैसे ही गाड़ी सुधर आएगी ग्रामीण क्षेत्र से कचरा उठाकर डंप करने की जगह पर कचरा डंप किया जाएगा।
टिमरनी से श्रीराम कुशवाहा की रिपोर्ट
