कटनी मध्यप्रदेश शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय एवं संचानालय नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल के आदेश अनुसार दिनांक 13 मई 2023 शनिवार को नगर निगम सीमा अंतर्गत चार जोन कार्यालयों के अलावा सुभाष चौक में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें विगत वित्तीय वर्ष 2022 23 तक की बकाया राशि पर नियमानुसार संपत्ति कर एवं जलकर की बकाया राशि के सरचार्ज में छूट प्रदान की गई। राजस्व विभाग के साथ.साथ जोन कार्यालय एव दुर्गा चौक खिरहनी व बस स्टैंड अडिटोरियम एव नगर निगम कार्यालय तथा माधव नगर उप कार्यालय के अलावा सुभाष चौक में भी लोक अदालत लगाई गई। जिसमें लगभग एक हजार रसीद के माध्यम से 63 लाख संपत्ति कर एवं जलकर की राशि बकायेदारों द्वारा लोक अदालत में पहुंचकर जमा की गई। आयुक्त सत्येंद्र सिंह धाकरे के निर्देश पर समस्त अधिकारी कर्मचारी निर्धारित 13 मई 2023 शनिवार को प्रात 10 बजे से वसूली जारी रखते हुए करदाताओं को अधिभार में छूट का लाभ प्रदान किया।