रिपोर्टर भुवनेश्वर केवट
कान्हा टाइगर रिजर्व में 15 दिनों बाद एक बार फिर सैलानियों का हुजूम उमड़ने लगा है। लेकिन अब मौसम खुलने से कान्हा टाइगर रिजर्व में सैलानी पुनः सफारी के लिए पहुंचने लगे हैं। बुधवार का दिन कान्हा टाइगर रिजर्व के मुक्की जोन में सफारी करने वाले सैलानियों को धवाझंडी बाघिन अपने 3 शावक के साथ विचरण करते हुए दिखी।
