• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा 4 लाख 18 हजार रूपये लाभ का वार्षिक बजट सर्वसम्मति से पारित

महापौर ने उत्साह के साथ ननि अध्यक्ष को उनकी अनुशंसा पर 50 एवं पार्षद साथियों को 10 लाख तक के विकास कार्य कराने का प्रस्ताव पास किया

by Manish Gautam Chiefeditor
May 11, 2023
in कटनी
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जाने वाली अनेक कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त होने वाली राशि व नगर निगम की सालाना आय के आधार पर नगर निगम का 2023 24 के लिए 4 लाख 18 हजार के लाभ का बजट गत दिवस महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा नगर निगम परिषद में पेश किया। जिसे सर्वसम्मती से पास किया गया परिषद के अनुरोध पर उन्होंने दरियादिली दिखाते हुए नगर निगम अध्यक्ष को पचास लाख तथा पार्षद को दस लाख रूपये तक के विकास कार्य को स्वीकृत करने का प्रस्ताव पर भी सहमति से मुहर लगाई  

बजट प्रतिवेदन पेश करते हुए मेयर श्री मति सूरी ने कहा कि प्रस्तुत बजट से नगर के विकास में चार चांद लगेंगे स निगम अध्यक्ष मनीष पाठक की अध्यक्षता में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने शहर विकास के लिए बजट में खजाना खोलकर रख दिया स पार्षदों ने बैठक में अन्य सुझाव रखे जिस पर विचार कर निर्णय लेने की बात मेयर द्वारा रखी गई

महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी  ने बजट प्रतिवेदन वर्ष 2023 24 का वाचन करते हुए बताया कि मध्यप्रदेश शासन नगर पालिक निगम वित्त एवं लेखा नियम 2018 के आधार पर बजट तैयार किया गया है। जिसमें निगम की आय एवं व्यय को चार भागों में विभक्त किया गया है। मुख्य रूप से राजस्व आय व्यय पूंजीगत प्राप्ति में राजस्व आय एक अरब चार करोड़ 64 लाख 44 हजार एवं राजस्व व्यय एक अरब 4 करोड़ 64 लाख 26 हजार व्यापार आय का आधीक्य राजस्व बचत 18 हजार एवं पूंजीगत प्राप्ति 5 अरब 48 करोड़ 80 लाख 32 हजार प्राप्त होने का अनुमान है जबकि पूंजीगत व्यय 5 अरब 48 करोड़ 76 लाख 32 हजार व्यय पर आय का आधिक्य पूंजीगत बचत 4 लाख मात्र होने का अनुमान है। इस प्रकार राजस्व आय एवं पूंजीगत प्राप्ति 653 करोड़ 44 लाख 76 हजार एवं राजस्व एवं पूंजीगत व्यय राशि 653 करोड़ 40 लाख 58 हजार रुपए है। कुल व्यय पर आय का आधिक्य चार लाख 18 हजार लाभ का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया है।

पूंजीगत आय 

बजट प्रावधानों के अनुसार ननि को विभिन्न योजनाओं के मद से 5 अरब 48 करोड 80 लाख रुपए की पूंजीगत प्राप्तियां होंगी। इस अनुमानित आय में ननि के सभी कर संपत्तियों से प्राप्त किराया शुल्क उपभोक्ता प्रभार शामिल हैं।

स्थापना व्यय

50.25 फीसदी  अस्थाई व स्थाई कर्मचारियों पर 52 करोड़ 57 लाख 96 हजार के व्यय का अनुमान है। जो नगर निगम की राजस्व आय का 50 पॉइंट 25 है। इसके अलावा 11 करोड़ सात लाख 10 हजार विविध कार्यों रखरखाव सार्वजनिक आयोजनों पर व्यय होंगे। परिचालन एवं अनुरक्षण कार्यों पर 38 करोड़ 72 लाख का प्रावधान रखा गया है। सार्वजनिक व्यय निगम हित में लिए गए हुडको ऋण 35 लाख रुपए अन्य प्रभार 15 लाख कुल 50 लाख का व्यय किया जाएगा। निर्वाचन व कार्यक्रमों का व्यय 26 लाख खेलकूद प्रतियोगिता 39 लाख मेला आयोजन 10 लाख पर्यावरण संतुलन 42 लाख 70 हजार रुपए के व्यय का प्रावधान रखा गया है। इसी तरह पूंजीगत व्यय 5 अरब 48 करोड़ 80 लाख 32 हजार के अनुमानित व्यय का प्रावधान बजट में शामिल किया गया है।

बुनियादी सुविधाओं व ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट पर प्रावधान

डामरीकरण सड़क मरम्मत पेवर ब्लॉक नाला नाली निर्माण के लिए 33 करोड़ 25 लाख रुपए पाइपलाइन सामग्री वगैरह के लिए 14 करोड़ 41 लाख जल प्रदाय प्रोजेक्ट 100 करोड़ शहरी ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट के लिए 5 करोड़ सीवरेज सेफ्टी प्रबंधन हेतु 60 करोड़ और सड़कों के कायाकल्प के लिए 8 करोड रुपए तथा सीएम इंफ्रास्ट्रक्चर के तीसरे चरण के कार्य के लिए 8 करोड़ रुपए का प्रावधान बनाया गया है विद्युत सामग्री हेतु 27 करोड़ 60 लाख नए वाहन आदि पर 9 करोड़ 72 लाख शहरी सफाई के लिए स्वच्छता व ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर 8 करोड़ 24 लाख रुपए सीएम संजीवनी क्लीनिक निर्माण के लिए 1 सौ 35 करोड़ रुपए का प्रावधान भी बजट में समाहित किया गया है।

विशिष्ट योजनाएं

अमीरगंज तालाब उन्नयन एक करोड़ 50 लाख कटनी नदी ब्रिज व कटाई घाट में रिवर फ्रंट विकास में 5 करोड़ रुपए दुगाड़ी नाला पुलिया चौड़ीकरण 3 करोड़ बस स्टैंड आधुनिकीकरण 3 करोड सड़क उन्नयन 5 करोड व्यवसायिक परिसर 3 करोड सराय में पार्किंग व्यवसायिक परिसर 5 करोड खिरहनी व आजाद चौक में ब्रिज की सर्विस रोड चौड़ीकरण के लिए भू अधिग्रहण वह 5 करोड 50 लाख रुपए बजट में रखा गया है। पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को 30 करोड रूपए प्रेम नगर में विद्युतीकरण के लिए 10 करोड़ जगन्नाथ तिराहा से गर्ग चौक पोल शिफ्टिंग भूमिगत केबल के लिए 15 करोड़ मलिन बस्तियों में विकास कार्य 9 करोड़ पचास लाख पीएम आवास योजना एएचपी में 20 करोड़ का प्रावधान है। आरक्षित वर्ग के लिए एक सामुदायिक भवन का निर्माण स्कूलों में फर्नीचर चौराहों पर महापुरुषों की प्रतिमा स्थापना के लिए भी प्रावधान रखा गया है।

विसर्जन कुंड

गाटर घाट व कटाई घाट में 2 कुंड का निर्माण पूजन सामग्री विसर्जन की जायेगी इसके लिए दो गाड़ियों की व्यवस्था अलग से की जाएगी। इस वर्ष डामरीकरण सीसी रोड नाला निर्माण के लिए 22 करोड़ रुपए का प्रावधान बनाया गया है।

विभिन्न कार्य  

बजट में माधव नगर गेट पर सेंड स्टोन गेट निर्माण होलसेल मार्केट को शहर से बाहर व्यवस्थित कराने पौधारोपण ग्रीन स्पेस चौपाटी नवीनीकरण के कार्यों का प्रावधान भी बजट में शामिल किया है।

 महापौर ने रखे विभिन्न सुझाव

बजट बैठक में बजट पेश करने के साथ साथ महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने विभिन्न सुझाव रखे जिनमें सावित्रीबाई फुले शिक्षा योजना के तहत फ्री मेयर प्रतियोगी कोचिंग संस्था ग्रीष्मावकाश में कन्या छात्राओं को फ्री 2 माह की मेयर अंग्रेजी कोचिंग सेंटर धन कॉलोनी चौराहे का नाम अटल चौक कर वहां पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा स्थापना बस स्टैंड तिराहे पर डॉक्टर अंबेडकर जी की मूर्ति प्रतिमा स्थापना अंबेडकर मार्ग पन्ना तिराहा से चाका मोड़ तक बिरसा मुंडा रोड के नाम के साथ बजरंग कटाय घाट बारडोली महोत्सव मेला वीआईपी रोड तिराहे का नाम भगवान परशुराम तिराहा रखने का सुझाव रखा। जिस पर भविष्य में परिषद विचार कर निर्णय लेगी।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

कान्हा टाइगर रिजर्व के में तीन शावकों के साथ दिखी बाघिन देखिऐ एक झलक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d