कटनी ( 10 मई )- कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा प्रसव के रेफरल मामलों और स्वास्थ्य व्यवस्था की समीक्षा के दौरान ब्लॉक बड़वारा ग्राम बरछेका की गर्भवती महिला की पी.व्ही ब्लिडिंग होने के कारण 108 एम्बुलेंस वाहन द्वारा जिला चिकित्सालय रिफर करने पर बडवारा ब्लॉक स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बसाड़ी में पदस्थ चिकित्सा अधिकारी एवं नर्सिंग आफिसर पर गहन नाराजगी व्यक्त की गई है।
उल्लेखनीय है कि ब्लॉक बड़वारा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बसाड़ी में पदस्थ चिकित्सा अधिकारी डॉ योगेश पटेल एवं नर्सिंग आफिसर सोनाली यादव द्वारा विगत 8 मई को ग्राम बरछेका की गर्भवती महिला की रात्रि के समय पी.व्ही ब्लिडिंग होने कारण 108 एम्बुलेंस वाहन द्वारा जिला चिकित्सालय रेफर किया गया था। जिला चिकित्सालय के चिकित्सक एवं स्टाफ नर्स द्वारा उक्त गर्भवती महिला को प्रसव हेतु जिला चिकित्सालय कटनी रिफर करना सहीं नही बताया गया। जिस पर कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रदीप मुडि़या को दोनों अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब करनें के निर्देश दिए गए।
दो दिवस में प्रस्तुत करें जवाब
कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रदीप मुडि़या नें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बसाड़ी के डॉ योगेश पटेल चिकत्सा अधिकारी एवं सोनाली यादव नर्सिंग आफीसर को कारण बताओ नोटिस जारी कर 2 दिनों में जवाब प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है। जवाब संतोषप्रद नहीं पाए जाने पर इनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। जिसके लिए ये स्वतरू जिम्मेदार होंगी।
विदित हो कि कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार तथा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने सहित प्रसव के रेफरल प्रकरणों की निरन्तर समीक्षा की जा रही है। कलेक्टर अवि प्रसाद ने स्वास्थ्य महकमें को दो टूक हिदायत दी है, कि प्रसव के रेफरल प्रकरणों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। गर्भवती महिला की ए.एन.सी के दौरान निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत सभी जांचें करने तथा इन सब मामलों में कोताही बरतने पर कड़ी कार्यवाही किये जानें के निर्देश दे रखे है।
