विदिशा जिला ब्यूरो मुकेश चतुर्वेदी
गंज बासौदा पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला द्वारा अनुभाग बासौदा विदिशा का भ्रमण पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा कानून व्यवस्था एवं पुलिस की परिसंपत्तियां के रखरखाव तथा अनुभाग गंज बासौदा क्षेत्र में कुछ थाना/चौकियों में चल रहे मेंटीनेंस कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक रूपरेखा तैयार करने के उद्देश्य किया गया।
पुलिस अधीक्षक विदिशा द्वारा पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा पुलिस बल को स्वस्थ एवं चुस्त दुरुस्त रहने, जनसामान्य से समन्वय स्थापित करने एवं जनता के सहयोग से कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की समझाइश दी गई।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सर्वप्रथम थाना नटेरन अंतर्गत पुलिस चौकी
कागपुर का निरीक्षण किया और पदस्थ चौकी प्रभारी को निर्देश दिए
थाना नटेरन में स्टाफ को संबोधित कर आवश्यक समझाइश दी इसी दौरान थाना प्रभारी सुनील मेहर तथा आरक्षक के जन्म दिन पर केक कटवा कर शुभकामनाएं प्रेषित की
श्री मान जी द्वारा पुलिस चौकी अंबा नगर
पुलिस चौकी बरेठ एवं पुलिस चौकी उदयपुर का भ्रमण किया गया साथ ही उदयपुर में एसडीओपी थाना प्रभारी देहात बासौदा एवं बल के साथ पैदल मार्च भी किया गया । पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
