• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कटनी जिले ने प्रदेश में फहराया परचम नगर परिषद कैमोर व विजयराघवगढ़ प्रदेश में प्रथम *नगर निगम कटनी प्रदेश में दूसरे स्थान पर*

by Manish Gautam Chiefeditor
May 9, 2023
in कटनी
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कलेक्टर श्री प्रसाद ने उपलब्धि पर जताई खुशी ,दी बधाई

कटनी ( 08 मई )- राज्य के सभी नगरीय निकायों की अक्टूबर से दिसंबर 2022 तक की जारी की गई त्रैमासिक स्वच्छ सर्वेक्षण रैंकिंग में कटनी जिले के तीन नगरीय निकायों ने कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा सतत् समीक्षा की वजह से अपनी-अपनी श्रेणी में उत्कृष्ट उपलब्धियों के आधार पर प्रथम व द्वितीय रैंकिंग हासिल कर प्रदेश में कटनी जिले का नाम रोशन किया है।

कलेक्टर अवि प्रसाद ने स्वच्छ सर्वेक्षण के राज्यस्तरीय त्रैमासिक रैंकिंग में जिले के तीन नगरीय निकायों के बेहतर प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त करते हुए इस उपलब्धि पर बधाई दी है ।श्री प्रसाद ने स्वच्छता के क्षेत्र में किए गए सद्प्रयासों के लिए जनता, और नगरीय निकायों की टीम द्वारा किये गए कार्यों की सराहना की है।

कलेक्टर श्री प्रसाद ने कहा है, कि यह उपलब्धि हमें स्वच्छता के पूर्ण लक्ष्यों को हासिल करने की दृष्टि से प्रेरणादायक साबित होगी। उन्होंने कहा कि बढ़े हौसलों के संकल्प के साथ स्वच्छता की कार्य संस्कृति को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

कलेक्टर श्री प्रसाद ने कहा है, कि नगर निगम कटनी, नगर परिषद कैमोर और नगर परिषद विजयराघवगढ़ की जनता और शासकीय अमले द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य प्रशंसनीय हैं ।

 

 

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा स्वच्छ भारत मिशन मध्य प्रदेश शहरी की स्वच्छता के विभिन्न घटकों के मूल्यांकन के आधार पर जारी की गई रैंकिंग में नगर निगम कटनी ने प्रदेश में द्वितीय और नगर परिषद कैमोर एवं नगर परिषद विजयराघवगढ़ ने अपने-अपने श्रेणियों में प्रदेश में प्रथम स्थान अर्जित किया है। इसके लिए तीनों नगरीय निकायों को नगरीय स्वच्छता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

कटनी नगर निगम को 10 लाख से कम जनसंख्या वर्ग में प्रदेश में स्वच्छ सर्वेक्षण की त्रैमासिक रैंकिंग में पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इसके लिए नगर निगम कटनी को 11 लाख रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की गई है।

इसी प्रकार नगर परिषदों की श्रेणी में 10 हजार से अधिक आबादी वाले वर्ग में नगर परिषद कैमोर को प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करने पर 8 लाख रुपए की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया है। जबकि 10 हजार से कम जनसंख्या वाले नगर परिषदों की श्रेणी में जिले की विजयराघवगढ़ नगर परिषद ने प्रदेश में प्रथम स्थान अर्जित किया है। इसके लिए विजयराघवगढ़ नगर परिषद 10 लाख रुपए की पुरस्कार राशि से सम्मानित हुई है।

स्वच्छ भारत मिशन के उप मिशन संचालक हिमांशु कुमार सिंह ने बताया कि राशि संबंधित नगरीय निकाय के खाते में नगरीय स्वच्छता पुरस्कार योजना के तहत प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान कर दी गई है। इस राशि का उपयोग संबंधित नगरीय निकाय जन अभियानों, सूचना, शिक्षा एवं संप्रेषण गतिविधियों के साथ सफाई मित्रों, जिम्मेदार नागरिकों और भागीदारों को प्रोत्साहन आदि के लिए कर सकेंगे।

इसके पूर्व माह मई-जुलाई 2022 के त्रैमासिक स्वच्छ सर्वेक्षण रैंकिंग में कटनी जिले के नगरीय निकायों को प्रदेश स्तर पर सम्मान राशि नहीं प्राप्त हो सकी थी।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

अनाथ बच्चों की शिक्षा दीक्षा में आगे आए औद्योगिक घराने* *उद्योगपति मनीष गई ने 5 बच्चों की परवरिश के लिए दिए 1.20 लाख* *कलेक्टर के आह्वान पर सीएसआर की बैठक में औद्योगिक घरानों ने लिया था संकल्प*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d