रहटगांव में आज सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जयंती मनाई गई। इसमें गणेश चौक पर सर्वप्रथम सामाजिक बंधुओं द्वारा भगवान परशुराम जी के जीवन पर उद्बोधन दिया गया। इसके पश्चात भगवान परशुराम जी की झांकी गणेश मंदिर से प्रारंभ करते हुए बस स्टैंड पर पहुंची जहां भारतीय जनता पार्टी मंडल रहटगांव के सदस्यों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। भगवान परशुराम की झांकी रहठगांव की विभिन्न गलियों से निकलते हुए खेड़ापति माता मंदिर पर समापन किया गया। भगवान परशुराम की झांकी का ग्रामीणों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा का स्वागत किया गया। भगवान परशुराम जी की झांकी में पुलिस प्रशासन सतत झांकी के साथ खड़ी रही।
टिमरनी से श्रीराम कुशवाहा की रिपोर्ट
