• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, August 15, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

जिले में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न कलेक्टर श्री प्रसाद ने की रूपरेखा निर्धारित

by Manish Gautam Chiefeditor
May 6, 2023
in कटनी
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी  (06 मई 2023) – जिले में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के द्वितीय चरण की तैयारियां जोरों पर हैं। कलेक्टर श्री अवि प्रसाद द्वारा शनिवार को विभागीय अधिकारियों की बैठक आयोजित कर जिले में क्रियान्वयन की रूपरेखा निर्धारित की गई।

            इस दौरान जिला पंचायत के सी.ई.ओ शिविर गेेमावत,डिप्टी कलेक्टर प्रमोद चतुर्वेदी, राकेश चौरसिया, एस.डी.एम बहोरीबंद प्रदीप मिश्रा, एस.डी.एम ढीमरखेड़ा विंकी उईके सिहमारे, निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे, जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह, श्रम अधिकारी के.बी मिश्रा,उपायुक्त पवन कुमार अहिरवार, समस्त जनपद पंचायतो के सी.ई.ओ, ई- गवर्वेंस अधिकारी सौरभ नामदेव, लोक सेवा के जिला प्रबंधक दिनेश विश्वकर्मा सहित जिले के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में कलेक्टर श्री प्रसाद नें कहा कि जिले मे मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का द्वितीय चरण आगामी 10 मई से 25 मई तक आयोजित किया जाएगा। इसके तहत विभिन्न विभागों की 67 सेवाओं का लाभ हितग्राहियों को प्रदान किया जायेगा। शासन की मंशा अनुरूप जिले में अभियान का क्रियान्वयन गंभीरता के साथ किया जाकर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा सके इस हेतु जिले के लोक सेवा केन्द्रों सहित उप लोक सेेवा केन्द्रों में अभियान का आयोजन कर लोक सेवा केन्द्रों से संबधित सेवाओं को केन्द्र के माध्यम से ही प्रदान किये जाने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री प्रसाद ने कहा कि अभियान की तैयारियों को लेकर गंभीरता बरती जाये, जिला स्तर पर कार्यालय कलेक्ट्रेट सहित नगर निगम कार्यालय, उपकार्यालय के अलावा, जिला चिकित्सालय, कृषि उपज मंडी, तिलक कॉलेज परिसर, विद्युत वितरण कंपनी के जिला एवं ग्रामीण कार्यालयों सहित जिले के अन्य कार्यालयों के साथ – साथ नगर परिषदों, ग्राम पंचायतों, तहसील एवं वार्ड स्तर में भी शिविरों का आयोजन किया जाकर नागरिकों से प्राप्त होने वाली समस्याओं के निराकरण हेतु निर्देशित किया गया। 

कलेक्टर ने अधिकारियों को सुनिश्चित करने को कहा कि 25 मई के पश्चात उक्त विभागों के कोई भी हितग्राही लाभ से वंचित नहीं रहे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिशिर गेमावत ने चिन्हित 67 सेवाओं से संबंधित पूर्व के लंबित आवेदनों की जानकारी गूगल शीट मे आगामी 10 तारीख की पूर्व प्रेषित किये जाने के निर्देश प्रदान किये गए ।

            बैठक में जन सेवा अभियान के प्रथम घटक के तहत नागरिक सेवाओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु सक्षम अधिकारी, निराकरण की प्रक्रिया सहित द्वितीय घटक के तहत सीएम हेल्पलाईन अंतर्गत 15 अप्रैल तक प्राप्त कुल शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करानें के निर्देश दिए गए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गेमावत द्वारा सी.एम.हैल्पलाईन की लंबित  शिकायतों के निराकरण की जानकारी 10 अप्रेल तक अपडेट किये जानें हेतु निर्देशित किया गया। 

कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा जन सेवा अभियान के तहत जिले मंे विभिन्न विभागो द्वारा आयोजित किये जाने वाले कुल शिविरों एवं उनके स्थलों की जानकारी से रविवार शाम तक अवगत कराने तथा नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से प्रदान की जाने वाली सेवाओं में संलग्न किये जाने वाले आवश्यक दस्तावेजों संबंधी पंपलेट बनवानें तथा विभागीय अधिकारियों को उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कर अभियान को सफल बनानें के निर्देश दिए । 

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

रीठी संवेदनशील जगहों पर पुलिस ने कि पैदल गस्त व यातायात नियमों का पालन करने की दी समझाइश,,,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d