गंज बासौदा से मुकेश चतुर्वेदी
गंजबासौदा। ग्राम हथोड़ा में 11 मई से प्रारंभ होने वाले 251 कुंडी महायज्ञ और वाल्मीकि रामायण कथा के लिए वर्तमान कथा स्थल उपयुक्त नहीं माना। कार्यक्रम आयोजक राजा महाराज सहित विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री राजेश तिवारी, जिला जनपद प्रतिनिधि कैलाश रघुवंशी, पूर्व विधायक हरि सिंह रघुवंशी, पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रहलाद सिंह सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र यादव रघुवंशी, पूर्व जनपद सदस्य प्रयाग सिंह रघुवंशी, हिंदू मंच के श्री कृष्ण तिवारी व मुख्य यजमानों से चर्चा के दौरान कलेक्टर ने कहा वर्तमान में बारिश का मौसम बना हुआ है। कथा स्थल यज्ञ स्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर है। सड़क के अंदरूनी भाग में नीचे काली मिट्टी है। आयोजन के दौरान बारिश हुई तो समस्या खड़ी हो जाएगी। इसलिए उन्होंने सुझाव दिया अभी समय है कथा आयोजन स्थल कृषि मंडी के पीछे रखा जाए। वहां हार्ड जमीन इसके साथ यज्ञ स्थल की समीप है। यहां बारिश के दौरान समस्या नहीं आएगी। कृषि मंडी पास होने से सुविधाएं भी आसान हो जाएंगी। नए स्थल का निरीक्षण करने के बाद तय किया गया। कथा स्थल मंडी के पीछे
मैदान में रखने पर सहमति बन गई। सहमति के दो कारण थे। प्रस्तावित स्थल मुरम कोपरा का है। दूसरा जहां यज्ञ मंडप बनाया गया है उसके पास है। इससे श्रद्धालुओं को दिक्कत नहीं आएगी। प्रशासन भी दोनों स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए आसानी से काम कर पाएगा। कथा स्थल बदलने के साथ ही नए स्थल पर टेंट आदि लगाने के निर्देश दिए गए। कृषि मंडी पास होने से आयोजन स्थल तक बिजली पानी के प्रबंध के लिए दिक्कत नहीं आएगी। कलेक्टर के साथ एसपी दीपक शुक्ला के अतिरिक्त एसडीएम विजय राय, एसडीओपी मनोज मिश्रा मौजूद थे।