रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 13 मार्च को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित की गई थी। बैठक में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा कर निर्देश दिया कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका प्रशासन को मीनाक्षी चौराहे का चौड़ीकरण करने की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए थे । जिसके चलते गुरुवार 4 मई को कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशन में एसडीएम आशीष पाण्डे के नेतृत्व में एसडीओपी पराग सैनी, सीएमओ नवनीत पाण्डे
सहित तहसीलदार अनिल पटेल
द्वारा मीनाक्षी चौक का चौड़ीकरण सहित सौंदर्यकरण किया जाने हेतु कार्ययोजना के लिए निरीक्षण किया।
