बताते चलें हसेरन ब्लाक के, अंतर्गत खनियापुर तथा तिज्जापुरवा के मध्य हनुमान मंदिर पर प्रत्येक वर्ष दो दिवसीय मेले का आयोजन होता है जिसमें दूर-दूर से लोग इस मेले को देखने आते हैं तथा मानता है कि जो व्यक्ति हनुमान मंदिर पर अपनी मनोकामनाएं लेकर आता है उनकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं स्थानीय मेले में जवारो के साथ प्राचीन कौशलों का भी प्रदर्शन किया जाता है जिसमें हजारा तलवार विद्या लकड़ी तथा कुश्ती का आयोजन होता है जो गत वर्षों की भांति इस बार भी हुआ जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा मेले का भरपूर आनंद लिया आयोजक समिति ने बताया कि इस मेले में हम आए हुए दुकानदारों के लिए लाइट पानी के साथ साथ खाने का भी प्रबंध किया करते हैं
जिला क्राइम रिपोर्टर अजय राजपूत की रिपोर्ट
