गंज बासौदा से मुकेश चतुर्वेदी
गंज बासौदा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत पुरानी गल्ला मंडी में 2 दिन से लगातार तैयारियां चल रही आज सामूहिक विवाह कार्यक्रम स्थल पर अधिकारी कर्मचारी नगरपालिका अधिकारियों की नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा एक बैठक आयोजित की गई जिसमें सभी को आवश्यक निर्देश देकर कार्यक्रम सफल बनाने हेतु निर्देश दिए सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 138 विवाह एवं 18 निकाह संपन्न होंगे आज की बैठक में एसडीएम विजय राय एसडीओपी मनोज मिश्रा सीएमओ निशांत सिंह ठाकुर तहसीलदार नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि यादव सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र यादव मनोज यादव एवं बड़ी संख्या में नगर पालिका करमचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र यादव ने बताया कि सामूहिक विवाह की सभी तैयारियां सामूहिक रूप से कर ली गई है जिसमें 138 विवाह एवं 18 निकाह संपन्न कराए जाएंगे
