झांसी के मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए सोने चांदी के आभूषण के साथ हजारों की नगदी चोरी कर ली। सुबह जागने पर परिजनो को घर के दरवाजे के ताले टूटे हुए मिले। जिसकी सूचना पुलिस को देते हुए कानूनी कार्यवाही किए जाने की मांग की।
बताया गया है कि मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मऊ देहात निवासी प्रदीप सोनी पुत्र भगवानदास सोनी ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि विगत रात्रि वह अपने परिवार के साथ दूसरी मंजिल पर सो रहा था। और नीचे अज्ञात चोरों द्वारा घर के दरवाजे के ताले तोड़कर सोने चांदी के आभूषण व 50 हजार रुपए चोरी कर लिए गए। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
मऊरानीपुर से मृत्युन्जय सिंह की रिपोर्ट
