रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। जिला मुख्यालय पर बुधवार रात शासकीय नर्मदा कॉलेज ओवरब्रिज और रसूलिया का नवनिर्मित लोकार्पण ओवर ब्रिज पर हुए हादसे में मोटर साइकिल सवारों की मौत हो गई है। पुलिस और राहगीरों की सक्रियता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और आरोपी का पीछा कर पकड़ा। सिटी कोतवाली टीआई विक्रम रजक ने बताया कि बुधवार रात करीब पौने ग्यारह बजे रामजी बाबा समाधि से होकर रॉन्ग साइड से बुधनी निवासी युवक ओमनी वैन को लेकर नर्मदा कॉलेज तिराहे से ओवर ब्रिज पर चढ़ा। जो कि नशे में था। इस दौरान उसने एक बाइक को टक्कर मारकर फुटपाथ पर वैन चढ़ा दिया,जिससे दोनों मोटरसाइकिल सवार सड़क पर गिर गए। इसी दरमियान वैन चालक ने पुनः गाड़ी को रिवर्स किया तो गाड़ी सड़क पर गिरे युवकों पर चढ़ गई, इस दौरान उसने एक कार को भी टक्कर मारी और बुधनी की ओर भागने लगे। तब पुलिस ने पीछा कर वैन चालक को ग्राम डोंगरवाड़ा से पकड़ा, जो नशे में था। घटनास्थल से पुलिस ने लोगों की मदद से घायल युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रेवाराम उईके (43) कुलामढ़ी, तालाब मोहल्ला की मृत्यु हो गई। वही दुसरे युवक की गंभीर स्थिति पर उसे भोपाल रेफर किया गया। जिसकी भी गुरुवार को मौत हो गई। सिटी कोतवाली पुलिस ने ओमनी वैन चालक बुधनी निवासी सोमिल शर्मा (18)के खिलाफ धारा 304 ए में मामला दर्ज किया है। गुरुवार को दूसरे घायल की भी मृत्यु हो गई । वहीं प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो नर्मदा कॉलेज के पास ओवरब्रिज से कार और बाइक ढलान से उतर रहे थे, तभी ओमनी वैन के चालक ने रॉन्ग साइड से तेज गति से ब्रिज के उपर गाड़ी को ले गया था। उसने बाइक को दो बार टक्कर मारी। घटना के बाद तेजी से वैन भगा ले गया। हालांकि, बाद में पुलिस ने वैन और इसमें मौजूद दो युवकों को पकड़ लिया।
घटना का CCTV फुटेज गुरुवार को सामने आया। हादसा बुधवार रात करीब 10.52 बजे का है। जिसमे कार और बाइक ओवरब्रिज की ढलान से उतर रहे हैं। इतने में रॉन्ग साइड से घुसी वैन ने बाइक और कार को टक्कर मार दी। बाइक सवार रोड पर गिर गए। वैन फुटपाथ पर चढ़ गई। ड्राइवर ने वैन रिवर्स की और रोड पर पड़े बाइक सवारों पर चढ़ा दी। इतने पर भी उसने वैन नहीं रोकी, वह स्पीड में वैन भगाकर बुदनी की ओर ले गया। जिससे बाइक सवार वैन में फंसकर घिसटते हुए चले गए। घटना के दौरान राहगीर और पेट्रोलिंग कर रहे पुलिसकर्मियों ने गम्भीर रूप से घायल हालत में रेवाराम उईके (43) निवासी कुलामड़ी और उनके साथी रोहित पटेल निवासी अयोध्या नगर ब्यावरा पवारखेड़ा को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने रेवाराम को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत होने से उनके साथी को भोपाल रेफर किया गया , जहां उसकी भी मौत हो गई। बताया जाता है कि रेवाराम, साथी के साथ भोपाल तिराहे से नर्मदापुरम शहर की ओर आ रहे थे। घटना के बाद वैन चालक गाड़ी सहित तेजी से गाड़ी लेकर भागा, तब SI प्रवीण यादव, ASI वीरेंद्र शुक्ला और साथी पुलिसकर्मियों ने वैन को पकड़ने के लिए पीछा किया। पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल से क़रीब तीन किमी दूर डोंगरवाड़ा गांव के पहले वैन को खोज निकाला। रात में ही वैन और इसमें सवार सोमिल शर्मा (18) पिता दुर्गेंश शर्मा व पवन कीर (22) पिता हरगोविंद कीर को पकड़कर थाने लाया गया। दोनों बुधनी के रहने वाले हैं। सोमिल वैन चला रहा था। पुलिस ने वैन चालक सोमिल शर्मा के खिलाफ धारा 304 ए का मामला दर्ज कर लिया है। घटना को अंजाम देने वाली ओमनी वैन को पुलिस ने जप्त कर लिया है। सूत्रों की माने तो चालक युवक ने इस दरमियान शराब पी रखी हुई थी।
