• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, March 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

जीवन में सफलता का मूलमंत्र – प्रयास, प्रयास और प्रयास: डॉ. आशीष चटर्जी

by Manish Gautam Chiefeditor
April 27, 2023
in नर्मदापुरम
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। स्प्रिंगडेल्स सी.से.स्कूल में 27 अप्रैल को सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी के विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग सेशन आयोजित किया गया जिसमें बच्चों की करियर कांउसलिंग स्कूल डायरेक्टर डॉ. आशीष चटर्जी द्वारा की गई। इस सेशन में प्राचार्य श्रीमति मोना चटर्जी भी उपस्थित रही। बच्चों को संबोधित करते हुए डॉ. आशीष चटर्जी ने बताया कि हर व्यक्ति सफल होना चाहता है और यह तभी संभव है जब आपका लक्ष्य साफ हो, आप दृढ़ संकल्पित हो और स्वयं की बुद्धि पर विश्वास करना सीखें। जीवन में अगर सफल होना है तो आत्मनिर्भर, स्वावलंबी बनना होगा। कोई लक्ष्य की प्राप्ति तभी संभव है जब आपको लक्ष्य तक पहुँचने का मार्ग पता हो। लक्ष्य निर्धारित करें, लक्ष्य प्राप्ति का मार्ग जानें और उसकी प्राप्ति हेतु सदैव प्रयासरत रहें। कॉन्फीडेन्स और ओवर कॉन्फीडेन्स में फर्क बताते हुए इसके अंतर को स्पष्ट करते हुए बताया कि ओवर कॉन्फीडेन्स में व्यक्ति को अपना सही मूल्यांकन करने में त्रुटी करता है और लक्ष्य तक पहुँचने में संदेह बना बना रहता है। कॉन्फीडेन्ट व्यक्ति अपनी मजबूतियों, खामियों व अपनी तैयारी के साथ आगे बढते हुए लक्ष्य तक पहुँचता है। डॉ. चटर्जी ने बच्चों से सवाल करते हुये पूछा कि हमारे लिए लक्ष्य निर्धारित करना महत्वपूर्ण क्यों है? करियर बनाने की आवश्यकता क्यों है? बच्चों ने बताया कि आत्मनिर्भर बनने के लिए व स्वयं की जिम्मेदारी उठाने के लिए करियर आवश्यक है। डॉ. चटर्जी ने आज के पारिवारिक परिपेक्ष्य को इंगित करते हुए बच्चों को मार्गदर्शित किया कि परिवार के साथ समय बिताना प्रारंभ करे। परिवार के साथ बात करन बहुत आवश्यक है। अगर कोई विचार परिवार से सांझा करने योग्य न हो तो वह काम आप बिल्कुल न करें। प्रकृति ने आपको स्वयं के निर्माण हेतु नोडल अधिकारी बनाया है इस कार्य को पूरी जिम्मेदारी से करें। स्वयं का आंकलन समय समय पर करते रहें। लक्ष्य के लिए कदम बढाना आवश्यक है अगर आप सफल होते है तो आपका परिवार, स्कूल परिवार व आपको शिक्षित करने वाले सभी शिक्षक सफल होंगे। अपने करियर को गंभीरता से चुने। आपके पास ज्यादा से ज्यादा दो या तीन करियर ऑप्शन होने चाहिए ताकि आपको करियर निर्माण में कोई भटकाव न हो। स्वयं की पहचान बनाने के लिए लक्ष्य निर्धारण व सफल करियर बनाना आवश्यक है तभी आप सफल, आत्मनिर्भर, स्वावलंबी जीवन प्राप्त कर सकेगें। करियर काउंसलिंग वर्कशॉप में उपस्थित सभी बच्चों ने बहुत ध्यान से सभी बातों को सुना व उन्हें आत्मसात करने का संकल्प लिया। वर्कशॉप के अंत में कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन स्कूल प्राचार्य श्रीमति मोना चटर्जी द्वारा किया। वर्कशॉप का आयोजन सेकेंडरी विभाग ने किया। संचालन श्रीमति अरुणा सराठे ने किया।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में मेडिकल इंजीनियरिंग कॉलेज सहित 10 सूत्री मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट का किया घेराव, पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई झूमा झटकी,50 से अधिक प्रमुख नेता किए गिरफ्तार.....वीडियो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d