• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, June 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश दमोह

अंधे हत्याकाण्ड का खुलासा बीमा की राशि एवं पैतृक जमीन हडपने के एवज मे भाई ने की सगे भाई की हत्या….

by Manish Gautam Chiefeditor
April 27, 2023
in दमोह
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

देखिए वीडियों- अंधे हत्याकाण्ड का खुलासा , बीमा की राशि एवं पैतृक जमीन हडपने के एवज मे भाई ने की सगे भाई की हत्या
दमोह जिले के बटियागढ थाना अंर्तगत दिनांक को 24.04.23 को बडी चिराई के पास स्थित जंगल में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी । उक्त शव की पहिचान सुरेंद्र सिंह पिता मुकुन्द सिंह निवासी ग्राम अगारा की टपरिया के रूप में हुई । पुलिस एवं एफएसएल टीम के द्वारा मौके पर पहुँचकर घटना स्थल एवं शव का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण पर प्रथम दृष्टया मृतक की आर्म्स फायर से गोली मारकर हत्या करना पाया गया । जिससे मृतक के चचेरे भाई साहब सिंह निवासी अगारा की टपरिया की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूध्द थाना बटियागढ में अपराध क्रमांक 132 / 23 धारा 302 भा 0 द 0 वि 0 पंजीबध्द किया जाकर विवेचना में लिया गया । श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये अज्ञात आरोपी के विरूध्द ईनाम उदघोषित किया गया ।
प्रकरण की विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्य मृतक के मोबाईल नंबर की कॉल रिकार्ड्स , परिस्थितिजन्य सात्य आदि के आधार पर मृतक के छोटे भाई वीरेंद्र सिंह पर संदेह होना पाया गया । जिससे मृतक के भाई वीरेंद्र सिंह से हितमातमली से सघन पूछताछ की गई जिसके द्वारा अपने साथी भान सींग निवासी धौराज के साथ मिलकर अपने बड़े भाई सुरेंद्र सिंह की हत्या करना स्वीकार किया गया । आरोपी वीरेंद्र सिंह के द्वारा बताया गया कि मेरा बडा भाई सुरेंद्र सिंह शराब एवं गाँजा पीने का आदि था जिससे वह घर पर अनावश्यक वाद – विवाद करता रहता था तथा उसके कारण मैं कर्जे में दूब गया था । जिससे मैंने करीबन 06-07 माँह पहिले एक योजना बनाई थी जिसके चलते मैंने अपने बड़े भाई सुरेंद्र सिंह एवं भाभी का बीमा करा दिया था जिसकी मैं किश्त भर रहा था मैंने सोचा कि , भाई की चुपचाप हत्या कर दूंगा तो बीमा की लाखो रूपये की राशि एवं पैतृक जमीन मुझे मिल जायेगी और भाई की शराबखोरी से भी छुटकारा मिल जायेगा । इसी के चलते मैंने दिनांक 22.04.23 को अपने साथी भान सींग के साथ मिलकर बडी चराई के पास स्थित जंगल में अपने भाई सुरेंद्र सिंह , साथी भान सींग के साथ शराब पी और मौका देखकर भाई सुरेद्र सिंह को अपने साथ मे लिये बारह बोर के कट्टे से गोली मार दी और फिर पुष्टि के लिये मैने और भान सींग ने सुरेंद्र का तोलिया से गला दबा दिया । किसी को मुझ पर संदेह नहीं हो तो फिर मैंने और भान सींग ने सुरेंद्र का मोबाईल फेक दिया एवं देशी कट्टा छुपा दिये और चुपचाप अपने अपने घर चले गये थे । फिर अगले दिन अपनी माँ को भेजकर अपनी भाई की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना में करवा दी थी
प्रकरण में आरोपी वीरेंद्र सिंह पिता मुकुंद सिंह लोधी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम अगारा की टपरिया एवं आरोपी भान उर्फ चंद्रभान सिंह पिता चंदन सिंह लोधी उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम धौराज थाना बटियागढ की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त बारह बोर का देशी कट्टा , एक जिंदा कारतूस घटना स्थल तक आने जाने मे प्रयुक्त एक मोटरसाईकिल को एवं अपने भाई – भाभी के कराई गई बीमा पालिसी एवं रसीद को जप्त किया गया है तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक अभिरक्षा हेतु पेश किया गया है ।

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2023/04/twitter_monkey_27042023_051828_958487.mp4

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राकेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री शिवकुमार सिंह तथा श्रीमान एसडीओपी महोदय पथरिया श्री आर . पी . रावत के नेतृत्व में निम्न पुलिस अधिकारी / कर्मचारीयो के द्वारा उक्त अंधेहत्याकाण्ड के आरोपियों को पकड़ने में उत्कृष्ट एवं प्रशंसनीय कार्य किया गया : – उप निरीक्षक सोनाली जैन थाना प्रभारी बटियागढ , उप निरीक्षक पी डी दुबे , उप निरी . पूरन सिंह , प्र . आर . नर्मदा पटैल , प्र.आर. सौरभ टण्डन , प्र . आर . राकेश अठ्या , आर . अक्षय मिश्रा , आर पवन तिवारी , आर . संकेत तिवारी , आर पवन यादव , आर हरिसिंह की उल्लेखनीय भूमिका रही ।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

चित्रगुप्त जयंती हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d