रिपोर्टर हरिशंकर बेन
वर्तमान में तापमान में वृद्धि होने के कारण छात्र-छात्राओं को गर्मी से हो रही असुविधा एवं बचाव को दृष्टिगत जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, केन्द्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय एवं सी.बी.एस.ई. के विद्यालयों के संचालन का समय प्रातः 07:30 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक कार्यालय कलेक्टर (शिक्षा) जिला कटनी (मध्यप्रदेश) क्र / 1637 /शिक्षा / विविध / 2023 आदेश दिनाक 18 /4728 को नियत किया गया था ।
उसके बावजूद भी कटनी जिले के रीठी जनपद शिक्षा केंद्र अंतर्गत आने वाले प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला में दोपहर 12,00 बजे देखा गया कि विद्यालय में ताला लगा हुआ है । न छात्र नजर आए और ना ही शिक्षक ।
अब देखना यह है कि आदेशों की अवेलना करने वाले शिक्षकों पर क्या कार्रवाई होती है ।
