रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। भारत सरकार द्वारा सन 2025 तक देश को क्षय रोग मुक्त भारत बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया हैं। जिसके अंतर्गत नर्मदापुरम जिले में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय सहित प्रत्येक विकासखंडों में क्षय रोग उन्मूलन के लिए बेहतर कार्य किए गए हैं। जिसके लिए राष्ट्रीय स्तर की टीम द्वारा जिले में विगत माह सब नेशनल सर्टिफिकेट का कार्य किया गया। जिसके तहत 25 अप्रैल मंगलवार को भोपाल में महामहिम राज्यपाल मंगुभाई पटेल द्वारा क्षय रोग सब नैशनल सर्टिफिकेट में नर्मदापुरम जिले के सीएमएचओ डॉ दिनेश देहलवार एवं जिला स्वास्थ्य टीम को राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक प्रदान किया गया। जिला स्वास्थय समिति द्वारा जिला क्षय अधिकारी डॉ प्रियंका दुबे, डीपीसी, पीएमडीटी कोऑर्डिनेटर, समस्त मेडिकल ऑफिसर, ड्रग एसोशियेशन,लेब टेक्नेशियन,एसटीएस, एसटीएलएस, टीवीएचवी व एनटीईपी स्टाफ, निजी नर्सिंग होम, पेरामेडिकल एवं प्रत्येक मैदानी स्वास्थय कार्यकर्त्ता द्वारा क्षय रोग उन्मूलन की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाई गई हैं ।
