• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 26, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

नकली टाटा नमक और नकली जैस्मिन हेयर ऑयल के कारखाने पर कुठला पुलिस की रेड : एक क्विंटल नकली टाटा नमक, 1000 लीटर नकली जैस्मिन हेयर ऑयल, सीलिंग मशीन, सैकड़ों खाली शीशी एवं नकली स्टीकर एवं रैपर जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार*

by Manish Gautam Chiefeditor
April 20, 2023
in कटनी
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिजीत कुमार रंजन (भारतीय पुलिस सेवा ) के निर्देशन में कुठला पुलिस के द्वारा गुरुवार को नकली टाटा नमक और नकली टाटा जैसमिन हेयर ऑयल को बनाने के कारखाने का भंडाफोड़ किया है। पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिजीत कुमार रंजन (भारतीय पुलिस सेवा) को मिली

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2023/04/VID-20230420-WA0047.mp4

सूचना के आधार पर टी.आई. कुठला अरविंद जैन ने अपने पुलिस बल के साथ थाना कुठला क्षेत्र अंतर्गत अंतर्गत पुरेनी बस्ती में जय लाल साहू के रहवासी मकान में रेड किया जाकर नकली टाटा नमक और नकली जैसमिन हेयर ऑयल को बनाने की फैक्ट्री को रंगे हाथ पकड़ा है।

पुलिस को पुरेनी बस्ती स्थित जयलाल साहू के मकान में नकली टाटा नमक के 1kg की क्षमता वाले 1100 नग सीलबंद तैयार किए गए पैकेट मिले हैं , जिसके लिए Tetva कंपनी के नमक की बोरियां का नमक इस्तेमाल किया गया है। मौके पर Tetva कंपनी के नमक की भरी और खाली बोरियां मिली है। पुलिस को 90ml की क्षमता वाले नकली जैसमिन कोकोनट हेयर ऑयल की प्लास्टिक की भरी हुई 1000 शीशी मिली जिनमें पैराशूट एडवांसड जैसमिन कोकोनोट हेयर ऑयल लिखा है जिन्हें भरने के लिए इस्तेमाल किया गया तीन कुप्पो में बंसल कंपनी का साधारण तेल जप्त किया गया है। टाटा कंपनी के 1kg के क्षमता वाले 400 नग रैपर जप्त किए गए हैं। नकली तेल बनाए जाने हेतु 90ml की क्षमता वाली 1500 प्लास्टिक की शीशियां मय ढक्कन, 23000 स्टीकर, टाटा नमक की प्लास्टिक की खाली 500 रैपर , तेल भरे जाने हेतु चुंगी एवं सीलिंग मशीन जप्त की गई है।

पुलिस द्वारा मौके पर जय लाल साहू पिता भगवान दास साहू उम्र करीब 58 साल निवासी पुरैनी थाना कुठला एवं उसके भांजे धनीराम साहू पिता चुन्नीलाल साहू उम्र करीब 25 साल निवासी पुरैनी थाना कुठला जिला कटनी से करीब ₹150000 का नकली नमक एवं नकली तेल जप्त किया जाकर धारा 420, 467,468,471,34 भारतीय दंड विधान एवं धारा 103 / 104 ट्रेडमार्क अधिनियम 1999 एवं धारा 63, 64, 65 कॉपीराइट अधिनियम 1957 के तहत एफआईआर की गई है। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी जय लाल साहू से नकली नमक और नकली तेल की फैक्ट्री को चलाने और नकली माल को बेचने में सहआरोपियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिजीत कुमार रंजन भारतीय पुलिस सेवा के द्वारा टी. आई. कुठला अरविंद जैन एवं पुलिस स्टाफ उप निरीक्षक महेंद्र बेन, सहायक उपनिरीक्षक ईश्वर बागरी, सहायक उपनिरीक्षक श्याम नारायण सिंह, प्रधान आरक्षक रामेश्वर सिंह, प्रधान आरक्षक अजय यादव, प्रधान आरक्षक नंदकिशोर अहिरवार, आरक्षक सत्येंद्र आरक्षक, अभय महिला अर्चना तिवारी एवं मानती प्रजापति को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

मुख्यमंत्री लाडली बहना का महासम्मेलन तेज आंधी तूफान ने रोका कार्यक्रम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d