बजट सत्र के दौरान कही थी मन की बात, दूसरे दिन कर दिया भूमि पूजन,
सभी पत्रकारों एवं आम जनता के काम आएगा ये रंगमंच
सिहोरा- सिहोरा नगर पालिका अध्यक्ष संध्या दिलीप दुबे ने नगर के पत्रकारों की बहुप्रतीक्षित मांग को दृष्टिगत रखते हुए मंगलवार को तहसील प्रांगण में भवन हेतु भूमि पूजन किया।
ज्ञात हो कि सोमवार को सिहोरा नगर पालिका का बजट पेश किया गया इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष संध्या दिलीप दुबे एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी लक्ष्मण सिंह सारस के संज्ञान में पत्रकारों ने पत्रकारों एवं जनसाधारण के एक भवन के निर्माण की मांग की जिस पर रंगमच तैयार करा कर पत्रकारों के लिए एवं जनसाधारण के लिए एक भवन का निर्माण किया जाए जिसमें पत्रकार भी अपना कार्य कर सकें उक्त मांग को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष संध्या दिलीप दुबे एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी सिहोरा ने पत्रकारों की इस बहुप्रतीक्षित मांग को पूर्ण करने की बात बजट सत्र के पश्चात कही थी इसके बाद मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संध्या दिलीप दुबे एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी लक्ष्मण सिंह सारस एवं वार्ड 10 के पार्षद लीला सुप्पी बर्मन एवं वार्ड 17 के पार्षद रमेश पटेल. नगर पालिका के इंजीनियर आर पी शुक्ला की उपस्थिति में मंगलवार को भूमि पूजन किया गया।
ये रहे उपस्थित-
नगरपालिका अध्यक्ष संध्या दिलीप दुबे,मुख्य नगर पालिका अधिकारी लक्ष्मण सिंह सारस.इंजीनियर आर पी शुक्ला ,पार्षद लीला सुप्पी बर्मन, अनिल पिल्लई, रमेश पटेल (बम्होरी वाले), शुभम पटेल प्रेस क्लब सिहोरा अध्यक्ष अहसान अंसारी, रिजवान मंसूरी ,पवन चौरसिया, शशांक तिवारी अनिल अग्रवाल, नरेश चौहान, सतेंद्र तिवारी, सुनील तिवारी, विजय तिवारी, प्रशांत बाजपेई, अंकुर गुप्ता, पवन यादव, मनीष श्रीवास,दिनेश सोनी सहित कई पत्रकार उपस्थित थे।
