आज सिलौंडी भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ प्रशान्त राय एवं मंडल महामंत्री मनीष बागरी संगमा ने कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद मुलाकात कर सुआ नदी में बड़ा पुल बनाने पत्र सौपा है ।
मंडल अध्यक्ष डॉ प्रशान्त राय ने पत्र में बताया कि सिलौंडी से बीजापुर मार्ग बनाने का कार्य 2017 से चल रहा है । सिलौंडी से नेगई मार्ग में सुआ नदी में बड़ा पुल बनाने का सर्व हुआ था । परन्तु अभी विभाग पुरानी पुलिया की मरम्मत कर छोटी पुलिया बनाने जा रही है । छोटी पुलिया होने से महाविद्यालय ,माता विरासत मंदिर जाने भक्तों सहित लगभग 25 गांव के लोगों आने जाने में बहुत बहुत दिक्कत होगी । वर्षा काल में पुलिया में पानी ऊपर होने से कई घण्टों मार्ग अवरुद्ध रहेगा । अभी सड़क स्वीकृति राशि में 5 करोड़ रुपया शेष है । उससे बड़ा पुल बनाया जा सकता है ।
