• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

जनसुनवाई : कलेक्ट्रेट में सुनी गई 250 आवेदकों की समस्याएं

by Manish Gautam Chiefeditor
April 18, 2023
in छिन्दवाडा
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर शुभम सहारे

राज्य शासन के जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत प्रति सप्ताह मंगलवार को आम नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई की जाती है और संबंधित विभाग के अधिकारियों से इन समस्याओं का त्वरित निराकरण कराया जाता है । कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने आज जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में 250 आवेदकों की समस्यायें सुनी । इस दौरान जिले के शहरी और ग्रामीण, दूरस्थ अंचलों से आये आवेदकों ने सामूहिक और व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये आवेदन प्रस्तुत किये जिनकी उन्होंने पूरी संवेदनशीलता के साथ अपने समक्ष में बैठाकर सुनवाई की । आज जनसुनवाई में मुख्य रूप से अनुकंपा नियुक्ति दिलाने, वृध्दावस्था पेंशन दिलाने, सीमाकंन व बंटवारा करने, नक्शा में सुधार करने, सड़क निर्माण करने, भूमि का कब्जा दिलाने व आवासीय पट्टा प्रदाय करने, आर्थिक सहायता व किसान सम्मान निधि राशि दिलाने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुये। जनसुनवाई के दौरान आवेदकों के बैठने की व्यवस्था भी की गई थी ।
कलेक्टर श्रीमती पटले ने विभिन्न आवेदनों में तत्काल प्रकरण नोट कराते हुए तत्परता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कई प्रकरणों को समय सीमा की बैठक में समीक्षा के लिये भी चिन्हांकित किया । जनसुनवाई कार्यक्रम में छिंदवाड़ा नगर की श्रीमती मुन्नीलाल त्रिपाठी ने रूकी हुई वृध्दावस्था पेंशन दिलाने, श्री सुदामा बघेल ने पेयजल आपूर्ति करने, श्रीमती मंगला मालवी ने विद्युत खंबे लगवाने, श्रीमती अपर्णा सूर्यवंशी व श्री योगेश वैष्णव ने अनुकंपा नियुक्ति दिलाने, श्री मिश्रीलाल सिंगारे ने मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक सहायता दिलाने और श्री नारायण भलावी ने बैंक से कृषि ऋण दिलाने, ग्राम उमरडोल की श्रीमती शांति बाई ने शासकीय जमीन का पट्टा बनाने, ग्राम कुण्डालीकला के श्री सोहन बेलवंशी ने गेहूं खरीदी केन्द्र प्रारंभ करने की स्वीकृति दिलाने, ग्राम घाट पिपरिया के श्री पप्पू उपराले ने किडनी खराब होने पर आर्थिक सहायता दिलाने, ग्राम काजरा के श्री सुमरलाल बेलवंशी ने कास्तकारी भूमि मंधान डेम में डूब जाने पर शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली मुआवजा राशि दिलाने, ग्राम तंसरा रैयतवाड़ी के ग्रामवासियों ने तंसरा रैयतवाड़ी से मेन रोड तंसरानाला तक पक्की सड़क बनवाने, ग्राम सीतापार टोला के ग्रामवासियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, पट्टा व नल-जल योजना का लाभ दिलाने, ग्राम सेठिया की श्रीमती ज्योति कनौजिया ने आंगनवाडी सहायिका भर्ती में नियुक्ति पत्र जारी कराने, ग्राम कुकड़ा किरार के श्री प्रीतम चौरिया ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि दिलाने, ग्राम केवलारी संभा के किसानों ने मरयादी नदी पर पुल निर्माण कराने, ग्राम पालाचौरई गुढ़ी के श्री शिवहरी टांडेकर ने विद्युत बिल माफ करने आदि के आवेदन प्रस्तुत किये। इस दौरान कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल व डिप्टी कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय और संबंधित अधिकारियों द्वारा भी आवेदनों पर सुनवाई की गई, जबकि अन्य सभी खंड स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से शामिल हुये।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

दमोह तेंदूखेड़ा पक्षियों की प्यास बुझाने आगे आई महिला उपनिरीक्षक पक्षियों की प्यास बुझाने लगाए सकोरे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d