• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

शिक्षाविहीन मिले भाई बहन को शाला प्रवेश कराने स्वयं पहुंचे कलेक्टर कलेक्टर ने कहा दिव्यांगता नहीं आए किसी की शिक्षा में आड़े

by Manish Gautam Chiefeditor
April 18, 2023
in कटनी
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कोई भी बच्चा स्कूल जाने से न रहे वंचित : कलेक्टर

दौरे पर शिक्षाविहीन मिले भाई बहन को शाला प्रवेश कराने स्वयं पहुंचे कलेक्टर

कटनी( 18 अप्रैल )-शाला अप्रवेशी बच्चों और अधूरी पढ़ाई छोड़ कर शाला त्याग चुके बच्चों को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने शासन द्वारा सोमवार से प्रारंभ किए शाला प्रवेशोत्सव को जमीनी स्तर पर प्रभावी और मजबूत बनाने कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र सहित शिक्षा विभाग से जुड़े सभी शासकीय कर्मियों को निर्देशित किया गया है। इतना ही नहीं कलेक्टर श्री प्रसाद स्वयं शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने सूक्ष्म और सतत मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने इस कार्य में लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी भी दी है।

विकास और रिंकी का कराया प्रवेशोत्सव

बच्चों और दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशील कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा गत 21 मार्च को ओला और वृष्टि से प्रभावित फसलों का मुआयना किया जा रहा था। इस दौरान वे एनकेजे समीप ग्राम खिरवा में 9 वर्षीय विकास आदिवासी और उसकी बहन 6 वर्षीय रिंकी से मिले। जहां उन्होंने दोनों से स्कूल जाने संबंधी जानकारी ली। जिसमें उन्हें पता चला कि रिंकी का प्रवेश अभी विद्यालय में नहीं हुआ है और कोविड 19 के बाद से विकास ने भी स्कूल जाना बंद कर दिया है। जिस पर कलेक्टर अवि प्रसाद ने तत्काल दोनों का दाखिला शाला में कराने निर्देशित किया।

ब्रिज कोर्स से कराएं अधूरी पढ़ाई पूरी

कलेक्टर के निर्देशों के परिपालन में जिला शिक्षा केंद्र द्वारा मंगलवार को शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम दौरान दोनों बच्चों विकास और रिंकी को शाला में प्रवेश दिलाया गया। कलेक्टर श्री प्रसाद ने स्वयं शासकीय विद्यालय एनकेजे पहुंच कर दोनों बच्चों को शाला में प्रवेश दिलाया और उन्हें स्कूल बैग प्रदान किए। इस दौरान उन्होंने विकास और उस जैसे अन्य बच्चों की अधूरी पढ़ाई को ब्रिज कोर्स के माध्यम से पूरा कराने के लिए डीपीसी के के डेहरिया को निर्देशित किया।

सभी की सहभागिता जरूरी: कलेक्टर

इस मौके पर कलेक्टर अवि प्रसाद ने समस्त जनता से अपील की है कि वे भी शासन द्वारा चलाए जा रहे इस पुण्य महा अभियान का हिस्सा बने और उन्हें अपने आसपास किसी भी ऐसे बच्चे की जानकारी लगती है जिसका उचित उम्र के बाद भी शाला में प्रवेश नहीं हुआ है या किन्हीं कारणों से शिक्षा अधूरी छोड़कर शाला त्याग चुका है तो इसकी जानकारी साझा करें। जिससे ऐसे बच्चों को पुनः शिक्षा की मुख्य धारा में जोड़ने विद्यालयों में प्रवेश दिलाया जा सके। साथ ही उन्होंने कहा कि कोई भी दिव्यांग बच्चा अपनी दिव्यांगता की वजह से शिक्षा से वंचित न रह जाए, इस ओर भी उनके द्वारा पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

जनसुनवाई : कलेक्ट्रेट में सुनी गई 250 आवेदकों की समस्याएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d