कन्नौज। राजकीय गेहूं खरीद केंद्र सहकारी समिति इंदरगढ़ में 18 दिन बीत जाने के बाद भी नहीं हो सकी वोहनी इंदरगढ़ के सहकारी समिति को राजकीय गेहूं खरीद केंद्र बनाया गया वही 1 अप्रैल से गेहूं की खरीद जारी की गई सरकार द्वारा राजकीय गेहूं खरीद केंद्र पर 2125 रुपए निर्धारित किया गया लेकिन 18 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक एक भी किसान राजकीय गेहूं खरीद केंद्र पर गेहूं लेकर नहीं पहुंचा इससे साफ नजर आ रहा है कि किसानों को प्राइवेट आढ़तों गेहूं बेचने पर 22सौ रुपए प्रति कुंतल मिलता है वहीं राजकीय गेहूं खरीद केंद्र निर्धारित सरकारी रेट मात्र 2125 रुपए है शायद इसी के चलते किसान प्राइवेट आढ़तों पर अधिक विश्वास कर वहां गेहूं बेच रहा है जिसके चलते राजकीय गेहूं खरीद केंद्र पर सन्नाटा छाया हुआ है 18 दिन बीत जाने के बाद भी नहीं हुई बोहनी।
कन्नौज व्यूरो दर्शन राजपूत की रिपोर्ट
