कटनी 14 अप्रेल 2023-निगमाध्यक्ष मनीष पाठक एवं निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे द्वारा निगमाध्यक्ष के कक्ष में राजस्व विभाग की बैठक आहूत कर विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों से चर्चा करते हुए कहा कि राजस्व की वसूली में राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है। वे निगम के राजस्व के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कड़ी हैं । राजस्व में विगत वर्ष से अधिक वसूली किए जाने की उपलब्धि हासिल करनें पर राजस्व विभाग से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि आप लोगों नें जीतोड मेहनत कर निर्धारित लक्ष्य से अधिक वसूली की है आप सभी को इस सराहनीय कार्य के लिए बहुत बहुत बधाई ।
निगमाध्यक्ष मनीष पाठक एवं निगमायुक्त नें अधिकारी कर्मचारियों से सामूहिक रुप से चर्चा करते हुए कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में पिछले वर्ष के शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य से दस प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य स्वयं निर्धारित करते हुए कार्य शुरू कर दें। निगम के राजस्व विभाग के कर्मचारियों द्वारा कार्य क्षेत्र में आने वाली समस्याओं से अवगत कराते हुए अपनी बात रखी जिसपर निगमाध्यक्ष मनीष पाठक एवं निगमायुक्त सत्येन्द्र धाकरे द्वारा कर्मचारियो को आश्वासन देते हुए कहा कि आपके द्वारा बताई गई समस्याओं का निराकरण जल्द से जल्द कर दिया जावेगा ।
निगमाध्यक्ष मनीष पाठक एवं निगमायुक्त नें सहायक राजस्व अधिकारी श्री जागेष्वर पाठक को भी बधाई देते हुए कहा कि आप समय समय पर अपने अनुभावों से कर्मचारियों को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए योजनाबद्ध तरीके से वर्तमान वित्तीय वर्ष में भी इसी प्रकार कार्य करें जो निगम हित में होगा ।
निगमाध्यक्ष मनीष पाठक एवं निगमायुक्त नें बस स्टैंड आडिटोरियम स्थित जोन कार्यालय एवं माधवनगर स्थित जोन कार्यालय में आपरेटर एवं कर्मचारी को नियमित रुप से बैठाने के साथ ही जोन कार्यालय में आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाने की बात कही राजस्व विभाग से संबंधित कार्य की कार्यवाही जोन कार्यालयों में ही पूर्ण हो सके । जिससे वार्ड के नागरिकों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पडे।
बैठक के दौरान पार्षद श्री शशिकांत तिवारी ,निगमायुक्त श्री सत्येन्द्र धाकरें ,उपायुक्त श्री पवन कुमार अहिरवार,सहा.राजस्व अधिकारी श्री जागेश्वर पाठक,राजस्व उन निरीक्षक श्री मुकेश राजपूत सहित राजस्व विभाग के समस्त कर्मचारियों की उपस्थिति रही ।
