खबरों का हुआ असर छात्राओं को डंडे से पीटने वाली छात्रावास अधीक्षका को अंतः हटाया गया, भेजा केसला,विद्यार्थी परिषद ने उठाया था मुद्दा,
रिपोर्टर सीमा केथवास
नर्मदापुरम। जिला मुख्यालय पर बीटीआई क्षेत्र में स्थित शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय जिसका संचालन अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा किया जाता है । आवासीय विद्यालय की छात्रावास की दो छात्राओं की डंडे से की गई पिटाई के मामले में अधीक्षका के खिलाफ विद्यार्थी परिषद द्वारा छात्रावास में आवासीय विद्यालय पर पहुंचकर आक्रोश व्यक्त करते हुए कार्यवाही की मांग की गई थी। मीडिया द्वारा भी पूरी घटना को प्रमुखता से उठाया गया था। जिसके बाद संभागीय उपायुक्त जेपी यादव ने प्राचार्य की प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय के छात्रावास से हटा दिया है। उन्हें प्राथमिक शाला अमझेरा केसला में पदस्थ किया है । श्रीमती कुंडू की जगह पर अब श्रीमती दीपाली वर्मा को अतिरिक्त छात्रावास का प्रभार अस्थाई रूप से सौंपा गया है।
