क्रिकेट के आईपीएल सट्टे पर पुलिस की छापामार कार्यवाही से मचा बवाल,10 लाख रुपयों का ट्रांजैक्शन,5 आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप और मोबाइल की जांच जारी,जल्द कुछ और चेहरे हो सकते हैं बेनकाब…..?
रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम //बुदनी । क्रिक्रेट का महासंग्राम आईपीएल 2023 के आगाज के साथ ही क्रिकेट सट्टा भी जोरों पर ऑनलाइन सुविधा के अनुसार शुरू हो चुका है। वही आईपीएल के इस सट्टे में युवाओं का विशेष रुझान होता है क्योंकि यहां पर हर बॉल के साथ दांव लगाया जाता है। सूत्रों के अनुसार आईपीएल के क्रिकेट के सट्टे में पूरा एक नेटवर्क काम करता है जिसमें हाई प्रोफाइल गैंग काम करती है जोकि पहले खिलाड़ियों से संपर्क करते हैं। फिर उनसे खेलने वाली निर्धारित रकम जमा कराई जाती है और फिर क्रिकेट मैच से पहले उन्हें विशेष मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए जाते हैं। जिस पर दांव लगाया जाता है।
इस हाईटेक क्रिकेट के सट्टे को पकड़ना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती होता है। सूत्रों के अनुसार नर्मदापुरम और बुधनी क्षेत्र में भी हाईटेक आईपीएल का सट्टा इन दिनों जोरों पर है। कथित रसूखदार चेहरे आईपीएल के कारोबार में शामिल है। सीहोर जिले के अंतर्गत नर्मदापुरम के पल्ले पार बुधनी पुलिस को आईपीएल का सट्टा पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों की माने तो पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है, अवगत हो कि कुछ वर्ष पूर्व बुधनी पुलिस ने एक खेत से आईपीएल का संचालन करते हुए एक गैंग को पकड़ा था जिसमें एक मुख्य आरोपी नर्मदापुरम निवासी भी निकला था। बुधनी पुलिस द्वारा आईपीएल का सट्टा पकड़े जाने के बाद से खासा हड़कंप मचा हुआ है। उल्लेखनीय है कि सीहोर
पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी एवं एएसपी गीतेश गर्ग के द्वारा लगातार क्षेत्र में अवैध जुआँ -सट्टा पर अंकुश लगाने के निर्देश दिये जा रहे । इसी क्रम में शुक्रवार 07/04/2023 को पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के निर्देश पर एवं एएसपी गीतेश गर्ग के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी बुदनी शशांक गूर्जर के नेतृत्व में आईपीएल क्रिकेट का सट्टा पकड़ने के लिए गठित की गयी। बुधनी टीआई बुधनी टीआई विकास खींची ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन में गठित टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर अंको पर रुपये पैसों की हार जीत का दांव लगाकर सट्टा पर्ची लिखने वाले पाँच लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से कुल ₹3620 एवं सट्टा- पर्ची तथा लीड पैन को जप्त किया है। करीब 10 लाख का ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की बात भी सामने आई है।प्रकरण में धारा 4-क धूत अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपीगणों से अन्य सट्टापर्ची लिखने वालो के संबंध में पूछताछ की जा रही है। जिनके विरुद्ध भी प्रकरण में कार्रवाई की जावेगी। इसी प्रकार वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन में उक्त टीम द्वारा लखनऊ सुपर जायन्ट्स क्वं सनराईजर हैदराबाद के मध्य हो रहेआईपीएल मैच पर रन एवं विकेट पर रुपये पैसो की हारजीत का दांव लगाकर सट्टा लिखने वाले पाँच लोगा को गिरफ्तार किया जिनके पास से 5 मोबाइल एवं एक लैपटॉप जप्त किया गया जिसमें करीब 10 लाख रूपये का ट्रांजेक्शन अब तक पाया गया है। आरोपीयों से जब्त मोबाईल एवं लेपटाँप की जाँच की जा रही है। जिनसे प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकरण में अन्य लोगो पर कार्यवाही की जावेगी । नाम गिरफ्तार आरोपी आईपीएल मैच पर सट्टा लिखने वाले – 1 अजय पिता गोपीलाल सक्सेना 2. कुमार उर्फ कान्हा पिता लक्ष्मणसिंग राजपूत 3. शैलेश उर्फ शैलू पिता राजेश तिवारी 4.अखिलेश उर्फ अक्की पिता सूरतसिंग यादव 5 . बलवंत पिता घनश्याम पटेल सभी निवासी बुदनी नाम अंको पर रुपये पैसो की हार जीत का दाँव लगाकर सट्टा लिखने वाले – 1.अमित पिता रूपचन्द आहूजा 2.साबिर खान पिता मोर खान 3.ललित पिता कुंजबिहारी 4 रामसिंग पिता नारायण सिंग 5 , शीतल जैन पिता रतन चन्द्र जैन सभी निवासी बुधनी। फिलहाल बुधनी पुलिस की इस प्रभावी कार्यवाही से आईपीएल सट्टा खिलाने वाले रसूखदारो में हड़कंप मचा हुआ है। सूत्रों की माने तो पुलिस ने कुछ विशेष मोबाइल नंबरो को कॉल ट्रेसिंग पर भी डाला हुआ है।
