रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री कमलनाथ के 22 अप्रैल को सिवनी मालवा आगमन को लेकर 10 अप्रैल को कांग्रेसजनो की बैठके होगी जिसमे जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी व तेंदूखेड़ा विधायक श्री संजय शर्मा व नर्मदापुरम जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री पुष्पराज सिंह पटेल मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश प्रवक्ता व नर्मदापुरम जिला प्रभारी कांग्रेस मीडिया विभाग राजकुमार केलू उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया की संगठन प्रभारी श्री संजय शर्मा व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री पुष्पराज सिंह पटेल प्रातः 11 बजे ग्राम भीलाखेड़ी में डोलरिया ब्लॉक कांग्रेसजनों की बैठक, दोपहर 12:30 बजे ग्राम शिवपुर में शिवपुर ब्लॉक कांग्रेसजनों की बैठक,दोपहर 2 बजे सिवनी मालवा में सिवनी मालवा ब्लॉक कांग्रेसजनों की बैठक, दोपहर 4 बजे ग्राम सहेली में केसला ब्लॉक कांग्रेसजनों की बैठक में शामिल होंगे उक्त आयोजित बैठको में सभी कांग्रेसजनों से कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की जायेगी साथ ही 22 अप्रैल के कार्यक्रम को लेकर सिवनी मालवा में पत्रकार वार्ता भी लेंगे।
